Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बनास नदी की देवली डिडायच रपट पर आया पानी, जिला मुख्यालय से कटा सम्पर्क

सवाई माधोपुर: शिवाड़ कस्बे को जिला मुख्याल से जोड़ने वाले बनास नदी पर देवली डीडायच एवं एचेर बगीना पर बने रपटे पर पानी आने से पांच पंचायत शिवाड़ सारसोप इसरदा महापुरा टापूर सहित दो दर्जन गांव ढाणियों का जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर व तहसील चौथ का बरवाड़ा से सीधा संपर्क कट गया है। ढील बांध पर 1 फुट की चादर चल रही है। क्षेत्रीय जल स्रोत भरकर उन में ओगाल चल रही है तथा पानी की आवक अभी जारी है। जिससे सड़के दरिया बनी हुई है।

 

Water came on the Deoli Didaich culvert of Banas river, contact with district headquarters cut off

 

 

खेतों में पानी लबालब भरने से फसले पानी में डूब चुकी है। जिसके चलते उड़द मूंग ज्वार बाजरा की फसले खराब होने की आशंका है। टापुर निवासी राम राय चौधरी ने बताया कि दो दिनों से टोंक एवं क्षेत्र में झमाझम बारिश का दौर जारी था, जिसके चलते ढील बांध पर मंगलवार को एक फिट की चादर चल रही है, जिसे देखने पिकनिक मनाने के लिए दूर दराज एवं आसपास से सैकड़ो की संख्या में लोग पिकनिक मनाने के लिए आ रहे हैं। लोकेंद्र सिंह ने बताया कि टोंक जिले में 2, 3 दिनों से लगातार बारिश के चलते बनास नदी ऊफान पर है, जिसके चलते ईसरदा बांध ओवरफ्लो हो चुका है।

 

 

 

 

बांध के सभी गेटों को खोल कर पानी की निकासी की जा रही है। इसके चलते बनास नदी देवली डिडायच एवं एचेर बगीना रपटे पर पानी की आवक लगभग डेढ़ फीट है। जिसके चलते घुश्मेश्वर महादेव मंदिर चौथ माता मंदिर रणथम्भौर गणेश मंदिर में आने जाने वाले पैदल यात्रियों कांवड़ियों श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी होगी। वही पांच पंचायत के क्षेत्र वासियों को बौंली होकर सवाई माधोपुर के लिए 70 किलोमीटर का चक्कर लगा कर आना जाना पड़ेगा।

 

 

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि गत वर्ष भी यह मार्ग लगभग एक डेढ़ महीने बंद रहा था, जिसके चलते क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र गोठवाल ने देवली पर पुलिया निर्माण हेतु 101 करोड रुपए सरकार से पास होने की बात कही थी। परंतु रपटा पुराना यथा स्थिति में है। मात्र रपटे पर जनता की सुरक्षा हेतु दोनों तरफ पाइपों की रेलिंग लगा दी गई है। गत वर्ष भी इस रपटे पर पानी की आवक के चलते सात आठ श्रद्धालु व नागरिकों की मौ*त हो गई थी। क्षेत्रीय ग्रामीण की मांग है कि इस रपटे की ऊंचाई बहुत कम है। साथ ही पानी निकासी के पाइप भी कुछ ही दूरी में लगे हुए हैं। इसके चलते पानी की आवक अधिक होने पर पानी रपटे ऊपर से बहने लगता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !