Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा एवं शिक्षा की प्रगति के संबंध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन आज सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी पैसे और सरकारी स्कीमों से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये। उन्होंने बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन को सरकारी कार्यालयों में छोटी-छोटी सामान्य समस्याओं के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े इसके लिए अपने स्तर से समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभांवित किया जाए।

 

Weekly review meeting of essential services held in sawai madhopur

 

कलेक्टर ने बैठक में पेयजल, विद्युत, चिकित्सा तथा अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से विभागवार जिले में हुई बजट घोषणाओं के बारे में जानकारी लेकर उनकी प्रगति के बारे में समीक्षा कर भू-आवंटन संबंधित प्रगति के बारे में जानकारी ली। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकारी को निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूलने वाले ई-मित्र संचालकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसके लिए डीओआईटी के अधिकारी को औचक निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी से विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सरकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने के निर्देश दिये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !