Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सर्दी ने दी दस्तक, मौसमी बीमारी के बढ़े मरीज

सर्दी ने धीरे-धीरे से अपनी दस्तक दे दी है। सुबह शाम को हल्की गुलाबी सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। नवम्बर शुरू होते ही सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया था लेकिन कुछ दिनों पक्षिमी विभाग के प्रभाव से आए बादलों की वजह से तापमान बढ़ गया था। लेकिन अब फिर से सुबह शाम होते ही सर्दी अपना असर दिखा रही है। सुबह हल्की सर्दी का अहसास होता है।

 

स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को विंडशीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं दिन में अभी भी गर्मी का आलम रहता है और गर्म कपड़े नहीं पहने जा सकते हैं। इसी तरह शाम के समय वापस से अचानक तापमान में कमी होने से ठण्ड से बचने के उपाय करने का खयाल आने लगता है।

 

Winter knocks, increased patients of seasonal diseases in sawai madhopur

 

लेकिन इस हल्की सर्दी में लोग लापरवाही भी बरत रहे हैं जिसका असर बढ़ते हुए मौसमी रोगियों को देखकर लगाया जा सकता है। इन दिनों हर घर में सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं मच्छरों ने भी बीमारियों को बढ़ाने में अपना योगदान देने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है।

 

इनकी वजह से लोगों को डेंगू, मलेरिया व वायरल फीवर का डर भी सता रहा है। बहरहाल आम लोगों को इस हल्की सर्दी में भी अपने स्वास्थ्य का खयाल रखते हुए सुबह शाम की सर्दी से बचाव करना चाहिए। वहीं दुपहिया वाहन चालकों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !