Saturday , 5 September 2026
Breaking News

10 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित कर मनाया विश्व मृदा दिवस

करमोदा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में विश्व मृदा दिवस पर किसान गोष्ठी आयोजित हुई। इस मौके पर केवीके के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. बी.एल.मीना ने कहा कि दुनिया में मिट्टी के बिना कोई खाद्य सुरक्षा नहीं हो सकती है, इसी के चलते 5 दिसम्बर को मिट्टी प्रबंधन के महत्व के लिए ये दिन समर्पित किया गया है।
कृषि विभाग के कृषि अनुसंधान अधिकारी किशन गुर्जर ने मिट्टी में उर्वरता शक्ति को रखने के लिए मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की तकनीकी जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र की शष्य वैज्ञानिक नूपुर शर्मा ने समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में बताया। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. सुरेश बैरवा ने बताया की खेत में ज्यादा रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करने से मिट्टी की संरचना खराब होने लगती है, जबकि फसल की अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी का उपजाऊ और स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है।
World Soil Day celebrated by distributing soil health cards to 10 farmers in sawai madhopur
सेवानिवृत्त सहायक निदेशक एवं फैसिलिटेटर गणपत लाल गुप्ता ने जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी का संचालन करमोदा के कृषि पर्यवेक्षक विजय जैन ने किया। उन्होंने बताया कि 10 किसानों को मिट्टी की जांच के उपरांत मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक सुनील वर्मा, तकनीकी सहायक संपत सिंह मीना, प्रगतिशील किसान लियाकत अली, कलाम खान, रईस अहमद, इमरान खान, अख्तर अली और आदान विक्रेता पदम खत्री आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !