Saturday , 5 September 2026
Breaking News

देवली-डिडायच बनास नदी में बहा युवक, रास्ते बन्द होने से नहीं पहुंच सकी रेस्क्यू टीम

बनास नदी देवली डिडायच रपटे पर नहाते समय एक युवक के बहजाने की जानकारी मिली है। जिला मुख्यालय से चारों ओर के रास्ते बन्द होने के कारण दोपहर में बहे युवक को ढूंढने के लिए रेस्क्यू टीम शाम को समाचार लिखे जाने तक नहीं पहुंच सकी थी। जानकारी के अनुसार चार युवक करीब दोपहर बारह बजे बनास नदी पर देवली डिडायच के रपटे पर नहा रहे थे। इस दौरान दो युवक तेजराम एवं दिनेश कीर पानी में बह गये। उनके साथी मस्तराम कीर ने दिनेश को बचा लिया। लेकिन तेज बहाव में तेजराम पुत्र सीताराम कीर पानी में बह गया। जिसकी सुचना ग्रामीणों ने प्रशासन को दी। जिस पर चौथ का बरवाड़ा तहसीलदार सुरेश नारायण बैरवा शिवाड चौकी नौशाद खान व ईसरदा चौकी प्रभारी रूप सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। शिवाड़ पुलिस चौकी प्रभारी नोशाद खान ने बताया कि बनास नदी देवली-डिडायच रपटे पर दोपहर 12 बजे नहा रहे चार युवकों में से तेजराम पुत्र सीताराम कीर उम्र 18 वर्ष निवासी समुद्रपुरा पानी के तेज बहाव मे बह गया।
Youth drowned in Devli-Didaich Banas river, rescue team could not reach due to closure of roads
वहीं दिनेश कीर को मस्तराम कीर ने बहने से बचा लिया। रामधन ने प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस विभाग को इसकी सूचना दी। स्थानीय ग्रामीणों व स्थानीय गौताखोर ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया। परन्तु समाचार लिखे जाने तक उसका पता नही चल सका था। जिस पर तहसीलदार ने उच्चाधिकारियो को स्थिति से अवगत करवाते हुए रेस्क्यु टीम को जिला मुख्यालय से बुलाया गया है। चारों तरफ मार्ग पानी से अवरूद्ध होने के कारण टीम को बौंली या टोंक होकर आने मे समय लगने के चलते टीम शाम तक रपटे पर नही पहुंच सकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि बनास नदी देवली ऐचेर रपटे व ढील बांध पर कोई रोकटोक नहीं होने से बहते पानी मे लोग नहा रहे हैं। वही बैखोफ होकर रपटे के पानी के अन्दर होकर आवाजाही कर रहे है। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !