Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला परिषद सीईओ ने की जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा  

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आज मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला परिषद में कार्यरत अधिकारी कार्मिकों की बैठक ली। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की वन टू वन समीक्षा के दौरान महात्मा गांधी नरेगा योजना में सीएमआरईजीएस, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में न्यून प्रगति होने, एरिया ऑफिसर एप पर कार्यों के निरीक्षण में धीमी प्रगति, आधार बेस भुगतान तथा आधार सीडिंग सहित सौ दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की न्यून प्रगति होने एवं अमृत सरोवर संबंधी कार्यों को समय पर पूर्ण नहीं करने के संबंध में गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मनरेगा अधिशाषी अभियंता गोपाल दास मंगल को कार्यों के पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए।

 

साथ ही पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को चार्जशीट देने के निर्देश जारी किए। मनरेगा योजना द्वारा निर्मित खेल मैदानों का कार्य पूर्ण कर निरीक्षण करने ,न्यूट्री गार्डन के कार्यों को समय पर गुणवत्ता पूर्वक कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी योजना की समीक्षा के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने तीन सौ बेहत्तर शौचालय विहीन आगनबाड़ियों में वित्तीय स्वीकृति जारी करने की जानकारी देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में सुंदरता का ध्यान रखते हुए एक ही मॉडल एवं एक ही कलर में शौचालयों की रंगाई पुताई करवाई जावे।

 

Zilla Parishad CEO reviewed the schemes run by the Zilla Parishad in sawai madhopur

 

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2016-17 से वर्ष 2021-22 तक स्वीकृत अपूर्ण आवासों के लाभार्थियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। जिन पंचायत समितियों में प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास तथा इंदिरा आवास में न्यून प्रगति है पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रगति लाने के निर्देश भी जारी किए। साथ ही बनाए जा रहे आवासों का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश भी दिए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक बलवंत सिंह को आरआरसी केंद्रों को तत्काल पूरा करवाने सामुदायिक शौचालय को शीघ्र पूरा करने सीएससी शौचालयों के भुगतान को समय पर करने के निर्देश दिए साथ ही ई रिक्शा संचालन की भी समीक्षा करते हुए समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

सांसद क्षेत्रीय विकास योजना के तहत चल रहे कार्यों की भी जानकारी ली विधायक स्थानीय विकास योजना के कार्यों को त्वरित गति से करवाने एवं उनकी यूसीसीसी समय पर मंगाने के निर्देश जारी किए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों की तत्काल निस्तारण करने पोर्टल पर प्राप्त परिवार दो का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी जारी किए। राजीविका के जिला प्रबंधक मूलेंद्र सिंह से राजिविका के अंतर्गत पंचायत समिति स्तर पर बनाई जा रही कैंटीन की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में मनरेगा के अधिशासी अभियंता गोपाल दास मंगल, वरिष्ठ विधि सलाहकार सत्यभान सिंह हाडा, सहायक अभियंता हरिओम शर्मा, जिला परिषद के पंचायत प्रसार अधिकारी एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभारी अधिकारी कार्मिक उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !