Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्वीप से जुड़े अधिकारियों की ली बैठक

स्वीप जिला नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुरलीधर प्रतिहार ने आज स्वीप के सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 के संबंध में सवाई माधोपुर एवं गंगापुर जिलों में आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी दिवसों में चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों में और तेजी लाने पर जोर दिया।

 

Zilla Parishad Chief Executive Officer held a meeting of officials associated with the sweep

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद प्रसाद बंसल को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत को ईएल सी को क्रियाशील करने, विद्यालयों में प्रतिदिन प्रार्थना सभा में चुनाव से संबंधित जानकारी बच्चों को प्रदान करवाने के शनिवार के दिन नो बैग डे पर सभी विद्यालयों में सभी बच्चों को अपने अपने माता, पिता, भाई, बहिन एवं परिवारजनों को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए संकल्प पत्र भरवाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में प्रभात फेरी एवं मतदाता जागरूकता संबंधी रैली के आयोजन किए जाने के निर्देश प्रदान प्रदान किए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मीना आर्य को दिव्यांगों घुमंतु परिवारों एवं ट्रांसजेंडर के मध्य जाकर उन्हें मतदान कर लिए प्रेरित करने वाली गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश प्रदान किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !