Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बनास बस हादसे के मृतकों के लिए रखा मौन, जिला कलेक्टर के कार्यों को भी सराहा

बनास नदी में हुए दर्दनाक बस हादसे के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपए तथा घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि दिए जाने पर संसदीय सचिव ओम प्रकाश हुड़ला ने राज्य सरकार की तारीफ की। हुडला आज एक दिवसीय दौरे पर सवाई माधोपुर आए हुए थे। इस अवसर पर उन्होंने दुर्घटना के घायलों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में दो मिनट का मौन रखकर हादसे के मृतकों को श्रृद्धांजलि भी दी।

 Parliamentary secretary Mla Banas Victims bus Accident, appreciated work district collector Rajasthan government Malarna Dungar relief Compansasion RIP Injured Rest in Peace Pray God Silence
इससे पूर्व संसदीय सचिव ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया तथा गर्ग हास्पिटल में जाकर बनास नदी में बस दुर्घटना में घायल आईसीयू में भर्ती देवीलाल तथा जनरल वार्ड में भर्ती सोनू से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर उन्होंने आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र आलनपुर का भी निरीक्षण किया और आंगनबाड़ी के बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने यूआईटी में चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। जिसे एक छोटे से कमरे में संचालित होता देखकर उन्होंने इसे तत्काल बडे़ परिसर में संचालित करने के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के लिए जिला कलेक्टर को निर्देश दिए।
वहीं दौरे के दौरान जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केंद्र पर चल रही जनसुनवाई में हुड़ला भी शरीक हुए। इस मौके पर उन्होंने जिला कलेक्टर के द्वारा आमजन की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनका त्वरित प्रभाव से समाधान किए जाने को देखकर उनकी प्रशंसा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !