Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बैंकों में आवेदनों पर हो त्वरित कार्यवाही, आमजन को दी जाए राहत-कलेक्टर

सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा की अध्यक्षता में बैंकर्स जिला स्तरीय समन्वय एवं समीक्षा समिति का आयोजन किया गया। बैठक में बैंकों की सितम्बर तिमाही तक प्रगति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला कलेक्टर तथा नाबार्ड डीडीएम एम.एल. मीना द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 की पीएलपी पुस्तिका का विमोचन किया गया।

District Collector Meeting Bank PLP Book

बैठक में जिला कलेक्टर ने जिले के बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आवेदकों के आवेदन को या तो सही होने पर चयनित करें अथवा सही न हो तो उसे निरस्त करें, लेकिन प्रकरणों को लंबित न रखें। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि वे बैंकों में भेजे गए आवेदनों का निरन्तर फोलोअप करें ताकि कोई प्रकरण लंबित न रहे और बैंक भी चुस्ती से काम कर सके तथा आमजन को राहत मिल सके।
बैठक में एलडीएम सहित एच.एन. मीना ने बताया कि कुछ बैंक जिले में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, बाकि बैंक भी उनका अनुसरण कर जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाएं। उन्होंने आवेदन निरस्त होने की स्थिति में आवेदकों को सही कारण भी बताने की सलाह दी।
बैठक को सम्बोधित करते जिला कलेक्टर। वित्तीय वर्ष 2018-19 की पीएलपी पुस्तिका का विमोचन करते जिला कलेक्टर एवं अधिकारी।

“दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक”
जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर परिसर में दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाई-एनयूएलएम) की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में नगर परिषद सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी में डीएवाई-एनयूएलएम योजना की घटक वार प्रगति पेश की गई। बैठक में स्वरोजगार ऋण हेतु अग्रणी जिला प्रबन्धक से बैंक वाइज चर्चा की गई। स्वयं सहायता समूहों के बैंक विलेज हेतु जिला अग्रणी प्रबंधक से चर्चा की गई। डीएवाई-एनयूएलएम योजना अन्तर्गत कौशल उन्नयन प्रशिक्षण हेतु जिला प्रबंधक आरएसएलडीसी ने प्रशिक्षण केन्द्र एवं वर्षवार प्रगति प्रस्तुत की। आजीविका के साथ एसएमआईडी घटक पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही कमेटी गठन पर चर्चा की गई तथा जिला स्तरीय आश्रय स्थल पर चर्चा की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !