पंचायत समिति सभागार बामनवास में स्थानीय अधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, सरपंचों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की बैठक को संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुडला ने संबोधित किया। इस दौरान हुडला ने कहा कि सभी विधवा पेंशन धारक महिलाओं को पत्र लिखकर यह अवगत कराया जाए की सरकार ने पालनहार योजना संचालित कर रखी है। जिसमें यदि आपका बच्चा 18 साल से कम उम्र का है और शिक्षा ग्रहण कर रहा है तो उसे प्रतिमाह हजार रुपए का लाभ दिए जाने का प्रावधान है। विधवा पेंशन की तुलना में पालनहार की कम संख्या पर विकास अधिकारी को सभी विधवाओं को पत्र लिखने के लिए निर्देश दिए हैं। इस दौरान हुडला ने कहा की सही तरीके से एक्सरसाइज करो और उन व्यक्तियों के नाम खाद्य सुरक्षा सूची में जोड़ो जो इसके लिए पात्र हैं। जिन परिवारों के सदस्य सरकारी नौकरी में हैं उनका नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटाने के लिए अभियान चलाया जाए।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया