Thursday , 23 April 2026
Breaking News

चुनाव आने पर वोट देकर किसी तन्त्र को चुनना और फिर पाँच साल तक समस्याओं के समाधान के लिए उसी तन्त्र के सामने गिड़गिड़ाना नहीं है असली लोकतन्त्र: बेअन्त

गंगापुर सिटी के चूली गेट स्थित निजी कॉमर्स क्लासेज के स्नातक विद्यार्थियों के बीच अभिनव हथाई का आयोजन किया गया।
अभिनव राजस्थान अभियान के सदस्य बेअन्त सिंह चौधरी, पंकज कुमार गुप्ता एवंआशुतोष आर्य ने विद्यार्थियों को अभिनव राजस्थान अभियान के उद्देश्यों  को बताया। सदस्य बेअन्त सिंह चौधरी ने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए कहा कि अभियान का मकसद “असली लोकतन्त्र एवं असली विकास” को समझाना और इसे व्यवहारिक रूप से स्थापित करवाना है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच में राजनीतिक पार्टियां अथवा नेता ऐसा प्रचार करते हैं कि लोकतंत्र का मतलब केवल वोट डालकर अपने पसंद के व्यक्ति को चुनना और वोट प्रतिशत को बढ़ाना है, जबकि यह गलत है।

 Election Politics System Five years Solve problems Real democracy
बेअन्त ने कहा कि चुनाव आने पर वोट देकर किसी तन्त्र को चुनना और फिर पाँच साल तक समस्याओं के समाधान के लिए उसी तन्त्र के सामने गिड़गिड़ाना असली लोकतन्त्र कैसे हो सकता है! असली लोकतन्त्र का मतलब है जनता के सम्मान में, जनता के कल्याण के लिए शासन व्यवस्था का खड़ा होना। जनता के द्वारा अपने सरकारी कार्यालयों के कार्यों को जाँचना, उनमें सुधार करवाना, उन पर नियंत्रण रखना ही है असली लोकतन्त्र। सरकार का राज, मोदी राज, वसुन्धरा राज; यह जो भाषा है यह अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक है। क्योंकि संविधान में लिखा है कि शासन जनता का है। तो हमें हमारी संविधान की भाषा को व्यवहार में लाना है। अर्थात जनता का राज, जनता के कार्यालय, जनता का कानून, जनता का शासन। हमें राज की व्यवस्था को खत्म करना है और लोकनीति की व्यवस्था को स्थापित करना है। हमें सेवकों को राजा नहीं बनने देना है बल्कि सम्मान के साथ उनमें सेवा का भाव जागृत करना है क्योंकि सारी व्यवस्थाएं हमारे ही पैसों से है।
वहीं एक कॉमर्स विद्यार्थी साक्षी वशिष्ठ ने प्रश्न किया कि “हम असली लोकतन्त्र को कैसे स्थापित करें ताकि असली विकास हो सके और हम अनुभव कर सके कि शासन हमारा है?” इस पर बेअन्त चौधरी ने कहा कि इसके लिए हमें अधिकार भाव से सरकारी कार्यालयों का सूचना अधिकार से निरीक्षण करते रहना चाहिए। वहाँ हो रहे कार्यों को समझना चाहिए। उन पर सम्मान के साथ नियंत्रण रखना चाहिए। गलती पाए जाने पर सुधार करवाना चाहिए। और ये सब कुछ केवल कलम और कागज से किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए हमें सम्मान, शालीनता, धैर्य व निःस्वार्थ भाव से लबरेज होना चाहिए। जितनी जानकारी बढ़ाओगे उतना ही आपके अन्दर का भय और भ्रम दूर होगा। विद्यार्थियों ने इस विषय को बड़ी ही गंभीरता से समझा।
पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि ऐसी छोटी-छोटी हथाइयों का आयोजन जारी रहेगा।
विद्यार्थियों ने उत्सुकता जताई कि वे इस तरह के अभिनव प्रशिक्षण का नियमित हिस्सा बनना चाहेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !