Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बालिका विद्यालय में विवेकानंद जयंती के अवसर पर हुआ कैरियर-डे का आयोजन

सवाई माधोपुर के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय खिलचीपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती को कैरियर-डे के रूप में मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि दैनिक भास्कर सवाई माधोपुर के ब्यूरो चीफ प्रमोद शर्मा व सवाई माधोपुर एप के संयोजक इंजी. जियाउल इस्लाम रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिलचीपुर के प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद मीणा और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मीना रहे।
Career Day Celebration on the occasion of Swami Vivekanand Jayanti School Government Girls College Khilchipur Ranthambhore Sawai Madhopur App Dainik Bhasker
कार्यक्रम को स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया कार्यक्रम में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ प्रमोद शर्मा ने पत्रकारिता के अनुभव व चुनौतियों के बारे में छात्राओं को बताया साथ ही उन्होंने कई प्रेरणादायक कहानियों और अपने जीवन से जुड़े पहलुओं के माध्यम से छात्राओं को समाज की धारणा से हटकर कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा की हमें स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलना होगा तभी समाज उन्नति और प्रगति करेगा।
इसी प्रकार इंजी. जियाउल इस्लाम ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल महिलाओं की जीवनी पर प्रकाश डाल कर उपस्थित छात्राओं को उन्हीं की तरह कामयाब बनने के लिए प्रेरित किया।
इंजी. जिया कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को हकीकत में साकार करने की ज़रुरत है।
समाज में कहीं न कहीं छात्राओं के प्रति ऐसी मानसिकता महसूस की जाती है कि वह सिर्फ एक ग्रहणी ही बन सकती है जबकि महिलाएं आज के दौर में विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम दर्ज करवा रही हैं, आपको इस धारणा को तोड़ना होगा और अपने आप को कुछ बना कर दिखाना होगा ताकि समाज की मानसिकता बदल सके और आने वाली छोटी लड़कियों के भविष्य कि जो रुकावटें हैं वह आपकी वजह से दूर हो सकें। साथ ही उन्होंने इन्टरनेट और डिजिटल मीडिया के संदर्भ में भी अपने अनुभव साझा किए।
उपस्थित छात्राओं ने सभी वक्ताओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और अपने सवालों के जवाब भी पाए।
इस अवसर पर छात्राओं ने एक प्रदर्शनी भी लगाई जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया और उनकी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में खेलों में राज्य स्तर पर चयनित छात्राओं को पीटीआई कृष्णा खीचड़ के सहयोग से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
अंत में प्रधानाध्यापक विनोद जैन ने सभी अतिथियों को स्मृतिचिन्ह देकर आभार व्यक्त किया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !