Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

गरीबों के हक का गेहूं हड़पने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर

गरीबों के हक का गेहूं हड़पने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर

जिले में कुछ सरकारी कर्मचारियों ने गरीबों के हक का खाद्य सुरक्षा योजना गेहूं हड़प लिया है। अब उन्हें 27 रूपये प्रति किलो गेहूं की दर से यह राशि जमा करवानी पड़ रही है। अब तक 648 कार्मिकों ने कुल 94 लाख रूपये जमा करवायी है। जिन कार्मिकों ने नोटिस मिलने के बाद भी अभी तक राशि जमा नहीं करवाई गई है उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव ने डीएसओ सौरभ जैन को दिये हैं।
डीएसओ ने बताया कि अभी तक रैंडमली जाँच हुई है, थोड़े दिनों में ही खाद्य सुरक्षा योजना के एक-एक लाभार्थी का पूरा डेटा आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज से मिलान किया जाएगा। जिस भी सरकारी कर्मचारी ने गरीबों का गेहूं हड़पा है तथा जिसे अब तक चिन्हित नहीं किया जा सका है, वह स्वयं जिला रसद कार्यालय जाकर 27 रूपये प्रति किलो गेहूं के हिसाब से 15 जनवरी तक राशि जमा करवा सकता है। ऐसा नहीं करने पर अधिक कठोर कार्रवाई होगी।
जिला रसद अधिकारी ने अपील की है कि जो सरकारी कार्मिक खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ ले रहा है, जिला रसद कार्यालय में उपस्थित होकर नियमानुसार राशि जमा करवाते हुए अपना नाम 10 जनवरी तक खाद्य सुरक्षा सूची से पृथक करवा सकते हैं।

FIR will be against those who grab wheat for the rights of the poor

आधार से राशनकार्ड की जल्द सीडिंग करवाएं

जिनका आधार नम्बर राशनकार्ड से सीड नहीं है, उनको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में गेंहू देने पर पूर्व में रोक लगा दी गई थी। अब इस श्रेणी के लोगों को राहत देते हुए गेहूं वितरण के निर्देश दिये गये हैं लेकिन यह छूट केवल दिसम्बर माह के राशन के लिये ही है।
जिला रसद अधिकारी सौरभ जैन ने बताया कि जिस परिवार राशनकार्ड में लाभार्थी का नाम अंकित है परन्तु आधार सीडिंग नहीं हो पाई है, ऐसे लाभार्थी को केवल दिसम्बर माह का राशन मिलेगा। ऐसे लाभार्थी उचित मूल्य दुकानदार द्वारा दिये जाने वाले प्रारूप में सूचना भरकर पहचान पत्र, वोटर आईडी या जनआधार कार्ड में से एक आईडी देंगे। इससे लाभार्थी का सत्यापित हो जाएगा। किसी भी परिस्थिति में मृत, अन्यत्र पलायन कर गये व्यक्ति, शादीशुदा महिला, डुप्लिकेट प्रविष्टि, स्थाई रूप से प्रवासी आदि श्रेणी को बिना आधार सीडिंग के गेंहू का वितरण नहीं किया जाएगा।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने निर्देशित किया है कि उक्त व्यवस्था केवल माह दिसम्बर 2020 के लिये ही मान्य होगी। इसलिये खाद्य सुरक्षा योजना में सम्मिलित समस्त पात्र लाभार्थियों से अपील की जाती है कि वे आधार सेन्टर पर जाकर जिन सदस्यों का आधार कार्ड नहीं हैं, उनका आवेदन करवाना सुनिश्चित करें तथा प्राप्ति रसीद को ई-मित्र के माध्यम से अपने राशनकार्ड में सीडिंग करवायें।

 

मास्क का उपयोग अवश्य करें

राज्य सरकार द्वारा संचालित कोरोना जन-आन्दोलन अभियान के तहत गुरूवार को नगर परिषद सवाई माधोपुर में कोरोना से बचाव मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कोरोना से बचाव के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्र बजरिया, शहर, हाउसिंग बोर्ड एवं दीनदयाल अन्त्योदय योजना अन्तर्गत संचालित आश्रय स्थलों पर कपड़ो बने फेस मास्क वितरित किये गये तथा कोरोना से बचाव के पोस्टर, स्टीकर, फ्लैक्स बैनर आदि लगाये गये।
नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि आमजन कोरोना से बचाव के लिए फेस मास्क का उपयोग करे। साथ ही नववर्ष 2021 में प्रवेश करते हुए संकल्प लें कि हम सब मिलकर कोरोना का हराएंगे और हम स्वयं एवं परिवार को कोरोना से सुरक्षित रखेंगे। इसके लिए मास्क लगाने, दो गज की दूरी का पालन करने तथा कोरोना एडवाईजरी का पालन करने का संकल्प लें। आगामी दिनों में भी कोरोना जागरूकता जन-आन्दोलन जारी रहेगा।

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस तैयारी समीक्षा बैठक 2 जनवरी को

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस 19 एवं 20 जनवरी 2021 के आयोजन की पूर्व व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में 2 जनवरी को सुबह साढ़े 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार ने दी।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !