Friday , 4 September 2026
Breaking News

कोटा में 198 पुलिस जवानों को किया सम्मानित 

कोटा: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय समारोह के तहत आज सिटी पुलिस लाइन में परेड का आयोजन हुआ। इस दौरान उत्कृष्ट सेवा के लिए जिले के 198 पुलिस जवानों को उत्तम सेवा पदक दिए गए है। इनमें शहर के 103 और ग्रामीण के 95 पुलिस जवान शामिल है। कार्यक्रम में एएसपी सिटी, एएसपी ग्रामीण सहित जिलेभर के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

 

198 police personnel were honored in Kota on the occassion of 76th Rajasthan Police Foundation Day

 

 

कोटा शहर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा हम सभी पुलिसकर्मी मिलकर संकल्प लें, हमारा व्यवहार शालीन एवं निष्पक्ष हो। हमारा स्वभाव कर्तव्य परायण हो। हमारी निष्ठा अनुकरणीय हो। हम सेवा के लिए कटिबंध व सर्वोपरि हो। आम नागरिक के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास पैदा करें। वही असामाजिक तत्वों व अप*राधियों के मन में कानून का भय पैदा करें। कानून की सार्वभौमिकता का मान रहे।

 

 

 

उसके लिए जरूरी है कि आप पूरी निष्ठा, लगन, सतर्कता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। तभी हम विभाग के उन उद्देश्यों आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की पूर्ति कर सकेंगे। समाज को पुलिस से बहुत उम्मीद है। उस पर हमें खरा उतरना होगा। परेड की सलामी के बाद सिटी एसपी व अन्य अधिकारियों ने पुलिस लाइन में पौधारोपण किया। पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें एसपी अमृता दुहन, ग्रामीण एडिशनल एसपी रामकल्याण मीणा सहित पुलिस के अधिकारी-जवानों ने ब्लड डोनेट किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Tragic road accident in Jhalawar Private bus devotees, 4 dead bhimsagar patlapir Vikalp Times

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं को रौं_दती निकली प्राइवेट बस, 4 की मौ_त

झालावाड़: Jhalawar जिले में शनिवार (15 अगस्त) रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पातला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !