Thursday , 23 April 2026
Breaking News

द्वितीय चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को 3 प्रत्याशियों ने किए 7 नामांकन प्रस्तुत

अब तक 10 प्रत्याशियों की ओर से 20 नामांकन हुए दाखिल
लोकसभा चुनाव-2024 के तहत द्वितीय चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार को 3 प्रत्याशियों द्वारा 7 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए । अब तक 10 प्रत्याशियों ने 20 नामांकन प्रस्तुत किए हैं। 5 लोकसभा क्षेत्रों में कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए शुक्रवार को अजमेर में 1 प्रत्याशी ने 4 नामांकन, राजसमंद में 1 प्रत्याशी ने 2 नामांकन, भीलवाड़ा में 1 नामांकन दाखिल किया। अब तक बाडमेर लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 2 प्रत्याशियों ने 5 नामांकन प्रस्तुत किए हैं। उदयपुर एवं अजमेर में अब तक एक-एक प्रत्याशी ने 4-4 नामांकन प्रस्तुत किए है।  भीलवाड़ा में अब तक 2 प्रत्याशी 2 नामांकन पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। जालोर, चित्तौड़गढ़ एवं कोटा में अब तक 1-1 प्रत्याशी ने 1-1 नामांकन प्रस्तुत किया है।
शुक्रवार को अजमेर से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से बहुजन समाज पार्टी के नीरू राम कापड़ी और भीलवाडा से बहुजन मुक्ति पार्टी के मोतीलाल सिंघानिया ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। अब तक बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी एवं निर्दलीय प्रत्याशी हरपाल सिंह राजपुरोहित, जालोर से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र के चौधरी, उदयपुर से भाजपा प्रत्याशी मन्ना लाल रावत, चित्तौडगढ से पहचान पीपल्स पार्टी के मोहम्मद वाहिद खान, भीलवाड़ा से राइट टू रिकॉल पार्टी के पवन कुमार शर्मा, एवं कोटा से राइट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी तरूण गोचर भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
3 candidates submitted 7 nominations on Friday for the second phase of voting
अब तक लोकसभा क्षेत्रवार कुल प्रत्याशी-
टोंक-सवाईमाधोपुर: 0
अजमेर: 1
पाली: 0
जोधपुर: 0
बाड़मेर: 2
जालौर: 1
उदयपुर: 1
बासंवाड़ा: 0
चितौड़गढ़: 1
राजसमंद: 1
भीलवाड़ा: 2
कोटा: 1
झालावाड़-बारां: 0
13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा-
दूसरे चरण में 13 लोकसभा क्षेत्रों टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान की अवधि सुबह 7 बजे से 6 बजे तक रहेगी। 4 अप्रैल तक नामांकन किए जा सकेंगे। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 8 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतगणना 4 जून को होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !