Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

खाद्य सुरक्षा दल ने नष्ट करवाया 30 किलो मावा, अवधिपार कोल्ड ड्रिंक सीज

आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य में संचालित शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत जिले में कार्यवाही की जा रही है। जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर डॉ. खुशाल यादव व जिला कलेक्टर गंगापुरसिटी डॉ गौरव सैनी के निर्देशानुसार गुरुवार व शुक्रवार को खाद्य व्यापारियों पर चिकित्सा विभाग द्वारा कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना के निर्देशन में गंगापुर सिटी में विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को दिनेश मावा भंडार से मावे का एक सेम्पल, जगदीश मावा भंडार से मावे का एक सेम्पल, खंडेलवाल मिष्ठान्न भंडार से पनीर का एक सेम्पल लिया गया तथा 10 किलो खराब व बदबूदार मिल्क केक मौके पर ही नष्ट करवाया गया। वहीं सीताराम मिष्ठान्न भंडार उदेइ मोड़ से कचौरी तले हुए तेल का सेम्पल लिया गया और 20 किलो खराब मावा व बर्फी को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

 

Food safety team destroyed 30 kg mawa, expired cold drink seized in sawai madhopur

 

रामकेश चाट भंडार उदेई मोड़ से बेसन का सेम्पल लिया गया। साथ ही सीताराम मिष्ठान्न भंडार व रामकेश चाट भंडार दोनों के ही द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर काम मे लिया जा रहा था, इसके लिए उन्हें उसे हटाकर कमर्शियल सिलेंडर ही काम मे लेने के लिए पाबंद किया गया। खाद्य सुरक्षा दल द्वारा गुरुवार को कार्यवाही करते हुए आनंद बाबा डेयरी स्टेशन रोड से मिल्क केक का एक सेम्पल, दाऊद स्वीट से मिठाई मावा का एक सेंपल, गोमती मावा भंडार स्टेशन रोड से मिठाई मावा का एक सेम्पल, बद्री लाल जगदीश से मिल्क केक का एक सेम्पल व दिनेश एन्ड कंपनी में अवधिपार कोल्ड ड्रिंक मिलने पर उन्हें सीज किया गया। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार व वेद प्रकाश पूर्वीया मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !