Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

जेजेएम परियोजनाओं में अनियमितताएं एवं लापरवाही बरतने पर 5 अभियन्ता निलम्बित

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने आज सोमवार को दौसा जिले के दौरे के दौरान जल जीवन मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं का विभागीय अभियन्ताओं की 6 सदस्यीय टीम के साथ निरीक्षण किया। जलदाय मंत्री दौसा जिले के मौजपुर एवं गोहन्दी मीना में ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना पैकेज-5 के तहत पम्प हाउस के शिलान्यास के बाद महवा तहसील के पीपलखेड़ा गांव में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने निकले।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर डाली गई पाईप लाईन की गहराई नापने पर नियमानुसार कम पाई गई, निरीक्षण दल द्वारा माप पुस्तिका एवं ले-आउट प्लान मांगे जाने पर सम्बन्धित अभियन्ताओं द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया, योजना में खोदे गये 6 नलकूपों में से 2 नलकूप बन्द पाये जाने के साथ ही अन्य कमियां पाई गई। निरीक्षण दल की जांच में परियोजना के कार्य निविदा शर्तों के अनुसार पूरे नहीं होना एवं परियोजना में सुपरविजन की कमी भी पाई गई।
5 engineers suspended for irregularities and negligence in JJM projects in dausa rajasthan
इन अनियमितताओं एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा की गई शिकायतों को देखते हुए जलदाय मंत्री ने सम्बन्धित अभियन्ताओं को निलम्बित करने के निर्देश दिये है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री के निर्देशों एवं निरीक्षण के लिए साथ में गये वरिष्ठ अभियन्ताओं की रिपोर्ट के आधार पर शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी डॉ. समित शर्मा ने विभाग में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाते हुए तत्काल ही खण्ड महवा के वर्तमान अधिशासी अभियन्ता हेमन्त मीणा, तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता सिद्धार्थ मीणा, सहायक अभियन्ता उपखण्ड महवा नानक राम बैरवा, कनिष्ठ अभियन्ता अनुभाग मण्डावर धारा सिंह मीणा, कनिष्ठ अभियन्ता अनुभाग महवा महाराज सिंह गुर्जर को निलम्बित करने के आदेश जारी कर दिये है।
डॉ. समित शर्मा ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2023 में तत्कालीन राज्य सभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने केन्द्रीय मंत्री जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर महवा विधान सभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता की जांच कराने की मांग की थी। महवा विधाय राजेन्द्र मीणा द्वारा भी जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी को पत्र लिखकर महवा विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये गये कार्यों की जांच की मांग की गई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !