Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जयपुर से अजमेर-जोधपुर जाने वाली 7 ट्रेनें रद्द, मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, चार घंटे से बंद है ट्रैक

जयपुर में जयपुर-फुलेरा रेलवे ट्रेक पर आज सुबह एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके चलते जयपुर से फुलेरा, अजमेर, जोधपुर रूट पर जाने वाली 7 गाड़ियों को रद्द कर दिया है। इसमें से जयपुर से सूरतगढ़ जाने वाली गाड़ी जयपुर जंक्शन से रवाना होने के बाद उसे कनकपुरा स्टेशन पर ही रोक दिया और वहां से ट्रेन का आगे का संचालन रद्द कर दिया। वहीं कुछ ट्रेनों का संचालन देरी से किया गया। ये घटना जोबनेर में आसलपुर स्टेशन पर हुई है। डि-रेल हुई मालगाड़ी को वापस पटरी पर लाने की मशक्कत की जा रही है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक घटना आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है।

 

जब जयपुर से फुलेरा की तरफ जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। ये मालगाड़ी खाली थी। इस पर कोई भी कंटेनर या डिब्बा मौजूद नहीं था। जोबनेर में आसलपुर स्टेशन पर हुई, इस घटना के बाद इस रूट से गुजरने वाली 7 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जयपुर जंक्शन पर ट्रेने लेट होने से अजमेर, जोधपुर, किशनगढ़, फुलेरा की रूटिन की यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को परेशानी हुई। सूचना के बाद रेलवे की इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों की टीम मौके पर रवाना हो गई। अभी टीम की ओर से ट्रेन को वापस पटरी पर लाकर और ट्रैक की सेफ्टी चैक करने के बाद उसे संचालन के लिए शुरू किया जाएगा।

 

7 trains going from Jaipur to Ajmer-Jodhpur canceled, goods train coaches derailed, track closed for four hours

 

 

वेगन का कोई पार्ट टूटने के कारण उतरी पटरी से

 

सूत्रों के मुताबिक ट्रेन हादसे के पीछे कारण सी एण्ड डब्ल्यू (एंड वर्कशॉप) डिपार्टमेंट की।लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। रेल हादसे का कारण।प्राथमिक तौर पर ट्रेन का पहिए के कुछ पार्ट्स का टूटना माना जा रहा है। अभी इस मामले पर अधिकारिक जांच होनी है, उसके बाद ही हादसे के कारणों का सही पता चल पाएगा।

 

इन ट्रेनों काे किया रद्द

 

गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड़।

गाड़ी संख्या 19736 मारवाड़-जयपुर।

गाड़ी संख्या 22977 जयपुर-जोधपुर।

गाड़ी संख्या 22978, जोधपुर-जयपुर।

गाड़ी संख्या 09605 अजमेर-जयपुर।

गाड़ी संख्या 09606 जयपुर-अजमेर।

गाड़ी संख्या 19719 जयपुर–सूरतगढ़ ट्रेन को भी कनकपुरा स्टेशन पर रोक दिया और कनकपुरा से सूरतगढ़ तक का संचालन रद्द कर दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !