Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

बेटी की शादी के 9 दिन पहले आभूषण – नकदी सहित सारा सामान जलकर हुआ राख

सवाई माधोपुर:- जिले की हिंगोटिया ग्राम पंचायत के कटेला मालियों की ढाणी में गत बुधवार को एक किसान परिवार के ऊपर बहुत  बड़ी विपदा आ पड़ी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कटेला मालियों की ढाणी में दोपहर में बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते पप्पू सैनी, कमू सैनी व रामस्वरूप सैनी के छप्परपोश में आग लग गई। आग लगने से परिवार के पालन पोषण के लिए पाली गई भेड़-बकरी और एक भैंस जिंदा जल गई।
इतना ही नहीं किसान के छप्परपोश में लगी आग ने घर में रखी नकदी ही नहीं बल्कि बेटी की शादी के लिए रखे आभूषण भी जलकर खाक हो गए। इसके अलावा संदूक में रखे साढ़े पांच लाख रुपए कीमत के आभूषण व 3 लाख की नकदी व अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गए। इस अवसर पर सरपंच सुरज्ञान, मोहर सिंह, भगवान शर्मा सहित अन्य ग्रामीण पहुंचे। इसके बाद आग की सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
9 days before daughter's wedding, all the belongings including jewelery and cash were burnt to ashe in sawai madhopur
ग्रामीणों ने जैसे तैसे कर आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया था। पीड़ित की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के गिरदावर व पटवारी भी मौके पर पहुंचे और मौका रिपोर्ट तैयार की। इसके साथ ही सदर थाना पुलिस ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया है।

 

 

 

 

बेटी की 10 मई को होनी थी शादी:-

आग लगने की घटना को लेकर परिवार की महिलाएं संभले नहीं संभल रही। इस दौरान उनका रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि ग्रामीणों ने किसान परिवार को ढाढ़ंस बंधाया है। पीड़ित परिवार का कहना था कि आगामी 10 मई को उनकी बेटी की शादी है, जिसके खर्च के लिए नकदी और आभूषणों का इंतजाम किया था। ऐसे में अब परिवार के सामने शादी के खर्चे को लेकर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !