Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) को आज शुक्रवार दोपहर रि*श्वत की राशि लेते रंगे हाथ पकड़ है। ACB की टीम ने भू-अभिलेख निरीक्षक को 3 लाख 80 हजार रुपए रि*श्वत लेते पकड़ा है। जमीन तकासमा के एवज में घूसखोर निरीक्षक ने 5 लाख रुपए की रिश्व*त मांगी थी।

 

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

 

एसीबी टीम गिर*फ्तार आरोपी से पूछताछ करने के साथ ही ऑफिस और घर पर सर्च कर रही है। डीजी (एसीबी) गोविन्द गुप्ता के अनुसार वृत्त जयपुर पश्चिम के भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार को गिर*फ्तार किया गया है। एसीबी को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी पुश्तैनी जमीन के तकासमा करवाना था। तकाजमा काम को किए जाने के एवज में भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल की ओर से रि*श्वत देने हेतु दबाव बनाया गया। आरोपी भू-अभिलेख निरीक्षक की ओर से 5 लाख रुपए की रि*श्वत की मांग की गई।

 

 

एसीबी की ओर से घू*स को लेकर सत्यापन करवाया गया।वेरिफिकेशन के दौरान परिवादी को 20 हजार रुपए लेकर भेजा गया। रि*श्वत के 20 हजार रुपए लेकर आरोपी निरीक्षक अनिल से 4 लाख रुपए में तकासमा करवाने का सौदा तय हुआ। जिसमें 1 लाख रुपए खुद के लिए और 3 लाख रुपए उपखण्ड अधिकारी जयपुर-प्रथम के लिए मांगना बताया गया। एसीबी की ओर से वेरिफिकेशन (सत्यापन) के बाद ट्रेप का आयोजन किया गया। एसीबी टीम ने आज शुक्रवार दोपहर रि*श्वत के 3 लाख 80 हजार रुपए लेते आरोपी भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार को रंगे हाथों दबोच लिया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !