Saturday , 13 June 2026
Breaking News

मोदी सरकार ने एलपीजी की सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: देश में एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी का उत्पादन बढ़ाने और अतिरिक्त उत्पादन को घरेलू इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि मौजूदा भू-राजनीतिक हालात के कारण ईंधन आपूर्ति में आई बाधाओं और एलपीजी की संभावित कमी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Modi government took a big decision regarding the supply of LPG.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि घरों में एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड लागू किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, इंपोर्टेड एलपीजी से होने वाली गैर-घरेलू आपूर्ति में अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे आवश्यक क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

साथ ही कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए बाहर से आने वाली गैस को भी सबसे पहले उन जगहों पर भेजा जा रहा है जहाँ इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, जैसे अस्पताल और शिक्षण संस्थान। मंत्रालय के अनुसार अन्य गैर-घरेलू क्षेत्रों में एलपीजी सप्लाई से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के तीन कार्यकारी निदेशकों की एक समिति बनाई गई है। यह समिति रेस्तरां, होटल और अन्य उद्योगों की ओर से आने वाले अनुरोधों पर फैसला करेगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Major accident on Delhi-Mumbai Expressway Nuh Haryana Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ*त

हरियाणा: Haryana के नूंह (Nuh) जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Express-Way) पर शनिवार …

Manu Bhaker broke down while bidding a final farewell to her mentor, paid tribute to the late coach Jaspal Rana

गुरु को अंतिम विदाई देते हुए रो पड़ीं मनु भाकर, दिवंगत कोच जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: ओलंपिक (Olympic) पदक विजेता मनु भाकर (Manu Bhaker) ने अपने दिवंगत कोच जसपाल …

Wazirpur Police Bike Sawai Madhopur Vikalp Times 12 June 26

पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा बाइक चोर, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले वजीरपुर थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने मोटरसाइकिल …

kota central jail ndps act family police 12 June 26 Vikalp Times

कोटा सेंट्रल जेल में कैदी की मौ*त, पिता बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच जाती जान

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) स्थित सेंट्रल जेल (Central Jail) में बंद एक कैदी …

Brigadier Aryan Verma caught with army uniform and a car bearing star plates in Shahjahanpur Uttar Pradesh Vikalp Times

सेना की वर्दी और स्टार लगी कार के साथ पकड़ा गया फ*र्जी ब्रिगेडियर आर्यन वर्मा

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में सेना (Indian Army) के ब्रिगेडियर (Brigadier) की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !