Tuesday , 28 July 2026
Breaking News

राजस्थान में गैस संकट गहराया: 45 दिन बाद होगी सिलेंडर बुकिंग

जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई गड़बड़ाने से कई शहरों में हालात बिगड़ने लगे हैं। जयपुर, कोटा, अलवर, भरतपुर, और जोधपुर समेत कई जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। भारत गैस का सर्वर ठप होने से घरेलू गैस की बुकिंग बंद होने की भी शिकायतें हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से सर्वर प्रॉब्लम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। ग्रामीण इलाकों में घरेलू सिलेंडर की बुकिंग का समय बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है, जबकि शहरों में यह अवधि 25 दिन रखी गई है।
LPG Gas crisis in Rajasthan Cylinder booking to be done after 45 days
गैस की कमी के चलते होटल-रेस्टोरेंट में कामकाज प्रभावित हुआ है और कुछ जगहों पर रेस्टोरेंट बंद कर कर्मचारियों को घर भेज दिया गया। चित्तौड़गढ़ में गैस खत्म होने से कई रेस्टोरेंट बंद हो गए, जबकि जैसलमेर के सम में करीब 150 रिसोर्ट बंद करने की तैयारी चल रही है। गैस की कमी के कारण कोयला, लकड़ी और इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग भी अचानक बढ़ गई है।
गैस की बढ़ती कीमतों और कमी के विरोध में कांग्रेस ने कई जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। सीकर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चूल्हा जलाकर रोटियां बनाकर विरोध जताया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Dausa Railway Station Woman falls train rpf rescue 28 July 26 Vikalp Times

ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवानों ने मौ_त के मुंह से निकाला

दौसा: राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बरेली-न्यू …

Plastic 10 and 20 rupees notes to appear in India soon Government gives approval Vikalp Times

भारत में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक के ₹10 और ₹20 के नोट! सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: भारत (India) में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोटों का …

Bus and swift dzire road Accident in national highway 552 Bodal Sawau Madhopur Vikalp Times

हाईवे पर भीषण टक्कर! बस से भिड़ी कार, तीन लोग घायल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बोदल क्षेत्र में नेशनल हाईवे-552 (National Highway-552) पर सोमवार …

Watan Foundations Inspiring Event A Confluence of Tribute, Harmony, and Public Service in Sawai Madhopur Vikalp Times

वतन फाउंडेशन का प्रेरक आयोजन: श्रद्धांजलि, सद्भाव और जनसेवा का संगम

सवाई माधोपुर: भारत रत्न (Bharat Ratna), पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम …

Education of 430 female students at risk PWD declares 14 out of 17 classrooms unsafe in Government Girls' Higher Secondary School Soorwal Sawai Madhopur Vikalp Times

430 छात्राओं की पढ़ाई पर संकट! PWD ने 17 में से 14 कक्ष बताए असुरक्षित

सवाई माधोपुर: सूरवाल स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Girls’ Higher Secondary School, Soorwal, …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !