बांग्लादेश: बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। दाउलतदिया घाट पर फेरी में चढ़ते समय यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में गिर गई, जिससे म*रने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। फायर सर्विस के मुताबिक, 23 श*व बस के अंदर से निकाले गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। 8 लोगों को जिंदा बचाया गया था, लेकिन उनमें से 3 की बाद में अस्पताल में मौ*त हो गई। कुछ लोगों की तलाश अब भी जारी है।
बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे और यह ढाका जा रही थी। हादसा बुधवार शाम को हुआ, जब बस को फेरी (बड़ी नाव) पर चढ़ाया जा रहा था। रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर सर्विस, सेना, पुलिस और कोस्टगार्ड की टीमें जुटीं।
करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद बस को नदी से बाहर निकाला गया। प्रधानमंत्री Tarique Rahman ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की है, जिसे 3 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
