नई दिल्ली: एल्युमिनियम बहरीन ने कहा कि उसके दो कर्मचारियों को शनिवार को ईरान के ह*मले में हल्की चोटें आई। कंपनी ने कहा की नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है।
हमारे लोगों की सुरक्षा और सलामती हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस महीने की शुरुआत में ‘एल्युमिनियम बहरीन’ ने बताया था कि उसने अपनी तीन रिडक्शन लाइनें बंद कर दी हैं। ये उसकी कुल उत्पादन क्षमता का 19% हिस्सा हैं। कंपनी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ बंद होने से कामकाज प्रभावित हुआ था।
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने शनिवार को कहा कि उन्होंने ‘एल्युमिनियम बहरीन’ और यूएई की ‘एमिरेट्स ग्लोबल एल्युमिनियम’ को निशाना बनाया है। यह ह*मला ईरान के दो स्टील प्लांट्स पर हुए हम*लों के जवाब में किया गया है। यूएई की कंपनी ने शनिवार को पुष्टि करते हुए कहा कि प्लांट को गंभीर नुकसान हुआ है। कई कर्मचारी घायल हुए हैं, लेकिन किसी की चोट जा*नलेवा नहीं है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
