Saturday , 13 June 2026
Breaking News

प्रेम प्रसंग बना वजह!, ह*त्या के बाद हिं*सा, 30 घरों में आगजनी, 5 थानों की पुलिस तैनात

बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा (Banswara) जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में एक युवक की ह*त्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के करीब 30 घरों में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की इस घटना में कई पशुओं की भी जलकर मौ*त हो गई, वहीं घरों में तोड़फोड़ की भी खबर है।

Love affair banswara police viral news rajasthan 28 April 26

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी प*थराव किया गया, जिसके बाद स्थिति को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। देर रात कलेक्टर और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात पर नियंत्रण पाया। पुलिस के अनुसार, मृ*तक के परिजनों ने करीब दो दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है, जबकि कुछ अज्ञात लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। रविवार को युवक की ह*त्या के बाद यह हिं*सा भड़क गई। फिलहाल आरोपी पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। तनाव को देखते हुए इलाके में पांच थानों की पुलिस तैनात की गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Youth tree police sawai madhopur news 10 June 26 Vikalp Times

3 दिन से लापता युवक का श*व पेड़ से लटका मिला

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में तीन दिन से लापता एक युवक का श*व आज बुधवार …

ACB Action on Women and Child Development Department official in pokhran Jaisalmer

5 हजार रुपए की रि*श्वत लेते महिला एवं बाल विकास विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

जैसलमेर / Jaisalmer : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पोकरण (Pokhran) में बड़ी कार्रवाई करते …

Impact of Middle East tensions Sharp drop in gold and silver Vikalp Times

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, कीमतें लुढ़कीं

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने और चांदी …

Rule changed after 23 years, those with more than two children can now become government employees in MP Vikalp Times

23 साल बाद बदला नियम, अब दो से अधिक बच्चों वाले भी बन सकेंगे सरकारी कर्मचारी

मध्य प्रदेश: Madhya Pradesh सरकार ने सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी कर रहे युवाओं …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !