कोलकाता: हुगली (Hugli) में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद मिताली बाग (Mitali Bag) की कार पर ह*मला कर दिया गया। पार्टी का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) समर्थकों ने गोगहाट इलाके में उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए ईंट-पत्थर और ला*ठियों से ह*मला किया। बताया जा रहा है कि मिताली बाग गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं, तभी यह घटना हुई। ह*मले में उनकी कार के शीशे टूट गए और सांसद के साथ-साथ उनका ड्राइवर भी घायल हो गया।

दोनों को इलाज के लिए आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मिताली बाग कैमरे के सामने भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि हम*लावरों ने बड़े-बड़े पत्थर फेंके और किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। वहीं, TMC ने आरोप लगाया है कि अमित शाह की कथित चेतावनी के बाद यह ह*मला हुआ है। पार्टी ने इसे राजनीतिक हिं*सा करार दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया