नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) (AAP) छोड़ चुके सात सांसदों के बीजेपी (BJP) में विलय को आधिकारिक मंजूरी दे दी। इस फैसले के बाद ये सभी सांसद अब राज्यसभा में बीजेपी के सदस्य माने जाएंगे।संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट कर इस विलय की पुष्टि की। बीजेपी में शामिल होने वाले सांसदों में राघव चड्ढा (Raghav Chadha), अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं।

राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अब इन सभी नामों को बीजेपी सांसदों की सूची में दिखाया जा रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस बदलाव के बाद उच्च सदन में बीजेपी सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है।गौरतलब है कि 24 अप्रैल को राघव चड्ढा ने छह अन्य सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था।
उस समय उन्होंने कहा था कि दो-तिहाई से अधिक सांसदों के अलग होने पर दल-बदल कानून लागू नहीं होता। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस कदम का विरोध करते हुए इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग उठाई है और आगे कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया