Friday , 11 September 2026
Breaking News

कोटा में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 10 बाइक, 3 ऑटो और 2 कार बरामद

कोटा: कोटा (Kota) पुलिस ने वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 10 बाइक, 3 ऑटो और 2 कार बरामद की हैं। पकड़ा गया आरोपी गोलू उर्फ रफ्तार (21) बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल कोटा के मुकुंदरा विहार रोझड़ी इलाके में रह रहा था। सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार, आरोपी पहले सुनसान इलाकों में खड़े वाहनों की रैकी करता था और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

Car bike auto kota city police news 27 April 26

इस काम में वह एक नाबालिग को भी साथ रखता था। चोरी के बाद वह वाहनों को जंगल या सुनसान जगहों पर छिपा देता था और कई मामलों में उनके पार्ट्स निकालकर बेच देता था। इसके लिए वह ऑटो का इस्तेमाल करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि 18 अप्रैल को आरकेपुरम थाना क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद नगर में एक मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध की पहचान की।

आरकेपुरम थाना प्रभारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि 24 अप्रैल को एलजा बिल्डिंग के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कोटा, बूंदी, बारां और कोटा ग्रामीण इलाकों में कई वाहन चोरी की वारदातें कबूल की हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 28 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !