बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा (Banswara) जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में एक युवक की ह*त्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के करीब 30 घरों में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की इस घटना में कई पशुओं की भी जलकर मौ*त हो गई, वहीं घरों में तोड़फोड़ की भी खबर है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी प*थराव किया गया, जिसके बाद स्थिति को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। देर रात कलेक्टर और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात पर नियंत्रण पाया। पुलिस के अनुसार, मृ*तक के परिजनों ने करीब दो दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है, जबकि कुछ अज्ञात लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। रविवार को युवक की ह*त्या के बाद यह हिं*सा भड़क गई। फिलहाल आरोपी पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। तनाव को देखते हुए इलाके में पांच थानों की पुलिस तैनात की गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया