Sunday , 24 May 2026
Breaking News

आखिर किस मजबूरी में रविंद्र सिंह भाटी को खून से लिखना पड़ा लेटर?

बाड़मेर: बाड़मेर (Barmer) के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी (MLA Ravindra Singh Bhati) ने गिरल गांव में आंदोलनरत माइनिंग मजदूरों के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को खून से तीन पन्नों का पत्र लिखा है। भाटी ने मजदूरों के साथ अपना खून मिलाकर यह चिट्ठी तैयार की, जिसमें उन्होंने मजदूरों की समस्याओं और प्रशासनिक उपेक्षा का मुद्दा उठाया है।

Under what compulsion did Ravindra Bhati have to write the letter with blood

पत्र में लिखा गया है कि बाड़मेर के तपते रेगिस्तान में 50 डिग्री तापमान के बीच सैकड़ों मजदूर पिछले 45 दिनों से धरने पर बैठे हैं। मजदूर 12 घंटे की जगह 8 घंटे काम, सुरक्षा किट, आईडी कार्ड और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। आरोप लगाया गया है कि जिम्मेदार अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान करने के बजाय स्थानीय मजदूरों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया।

भाटी (Ravindra Singh Bhati) ने पत्र में कहा कि जिन लोगों ने कभी राष्ट्र निर्माण और प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीनें दी थीं, आज वही मजदूर बनकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मजदूरों को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही है, जबकि वे सिर्फ अपनी वाजिब मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

विधायक रविंद्र भाटी 5 मई से मजदूरों के साथ धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि 25 और 26 मई को बीकानेर दौरे पर आ रहे अमित शाह को यह खून से लिखी चिट्ठी सौंपी जाएगी। भाटी ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार मजदूरों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देगी और उनकी मांगों का समाधान निकाला जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Deputy CM Diya Kumari participated in the Mahayagna organized at Ghata Nenwadi in sawai madhopur

घाटा नेनवाड़ी में आयोजित महायज्ञ में शामिल हुई उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

सवाई माधोपुर: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) ने आज गुरुवार को सवाई माधोपुर …

Memorandum submitted to Minister Sanjay Sharma regarding Jaisalmer journalist incident

पत्रकार की आजीविका बहाल नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

जैसलमेर: राजस्थान के वन, पर्यावरण एवं जलवायु राज्यमंत्री संजय शर्मा (Sanjay Sharma) को आईएफडब्ल्यूजे जैसलमेर …

Encroachment removed by bulldozer in siswali krishi upaj mandi baran

सीसवाली मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, हटाए गए अतिक्रमण

बारां: सीसवाली कृषि उपज मंडी परिसर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते …

Villagers struggle for water in the summer, demand for motors on head pumps in baran

गर्मी में पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीण, हेडपंप पर मोटर लगाने की मांग तेज

बारां: बारां (Baran) जिले की ग्राम पंचायत सानवाड़ा के रिझोल रोड के पास बसी आदिवासी …

Police Bhilwara rajasthan News 21 May 2026

नाबालिग बेटियों को वेश्या*वृत्ति में धकेलने की ध*मकी देकर वसूले लाखों रुपये

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। काछोला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !