Wednesday , 27 May 2026
Breaking News

एसीबी ने भिवानी में लेडी SHO को 7 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

हरियाणा: (Haryana) के भिवानी जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला थाना प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हिसार विजिलेंस और एसीबी की टीम ने मंगलवार शाम महिला थाने में छापेमारी कर SHO कमलेश को 7 हजार रुपए लेते हुए पकड़ा।

ACB action lady SHO Bhiwani Haryana News 27 May 26 - Vikalp Times

एसीबी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि SHO पर सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि महिला थाने में दर्ज एक मामले में समझौता कराने के नाम पर 7 हजार रुपए की मांग की गई थी।

शिकायतकर्ता की सूचना पर एसीबी टीम ने जाल बिछाया और मंगलवार शाम थाने में कार्रवाई करते हुए SHO कमलेश को रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी SHO सिविल ड्रेस में मौजूद थी। एसीबी टीम ने मौके से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और रिश्वत से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol and diesel prices increased for the fourth time in a month

जनता को महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर आग!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Hike) में एक …

Under what compulsion did Ravindra Bhati have to write the letter with blood

आखिर किस मजबूरी में रविंद्र सिंह भाटी को खून से लिखना पड़ा लेटर?

बाड़मेर: बाड़मेर (Barmer) के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी (MLA Ravindra Singh Bhati) ने गिरल …

Bamanwas Police Sawai Madhopur News 24 May 2026 - Vikalp Times

24 घंटे के अंदर धरे गये 2 लुटेरे, पुलिस ने 3 किलोमीटर तक जंगल में किया पीछा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की बमानवास थाना पुलिस (Police) ने लूट की …

Motorcycle found abandoned on Pali Chambal bridge in khandar Sawai Madhopur

देर रात रोते हुए भाई को किया फोन, बोला, ‘पुल से कूद रहा हूं’, फिर मोबाइल बंद

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के खण्डार क्षेत्र स्थित पाली चंबल पुल पर …

Instagram Friendship honey trap itawa kota news 23 May 2026

Instagram Friendship से Honeytrap तक, युवक से वसूले 3.5 लाख

कोटा: कोटा (Kota) जिले के इटावा थाना क्षेत्र में हनीट्रैप (Honey Trap) का बड़ा मामला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !