Saturday , 11 July 2026
Breaking News

WhatsApp पर चल रहा बड़ा खेल! कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं?

जयपुर / Jaipur : राजस्थान (Rajasthan) में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन निवेश (Investment) फ्रॉ*ड को देखते हुए राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) की साइबर (Cyber Police) क्रा*इम शाखा ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस (Police) ने चेतावनी दी है कि साइबर ठ*ग प्रतिष्ठित वित्तीय कंपनियों के नाम और लोगो का दुरुपयोग कर फ*र्जी व्हाट्सएप ग्रुप (Whatsapp Group) व नकली निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से लाखों रुपये की ठ*गी कर रहे हैं।

Rajasthan Police Advisory Whatsapp Social Media awareness Vikalp Times

 

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (साइबर क्रा*इम) विजय कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) सहित अन्य सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर ‘फ्री स्टॉक एनालिसिस’, ‘स्पेशल इन्वेस्टमेंट ऑफर’ और ‘गारंटीड रिटर्न’ जैसे आकर्षक विज्ञापन दिखाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। इन विज्ञापनों में Paytm Money और Nuvama AMC जैसी विश्वसनीय कंपनियों के नाम, लोगो और अधिकारियों की पहचान का गलत इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसे देते हैं ठ*गी को अंजाम:

पुलिस के मुताबिक, विज्ञापन पर क्लिक करते ही व्यक्ति को एक संदिग्ध वेबसाइट पर भेजा जाता है, जहां ‘Apply to Join’ या ‘Join WhatsApp Group’ का विकल्प मिलता है। इसके बाद पीड़ित को फ*र्जी व्हाट्सएप (Whatsapp) ग्रुप में जोड़कर खुद को निवेश विशेषज्ञ या कंपनी का अधिकारी बताने वाले ठ*ग अधिक मुनाफे और गारंटीड रिटर्न का लालच देते हैं।

इसके बाद पीड़ित से फ*र्जी मोबाइल ऐप डाउनलोड कराया जाता है या नकली ट्रेडिंग वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है। ये प्लेटफॉर्म बिल्कुल असली निवेश ऐप की तरह दिखाई देते हैं। फिर अलग-अलग बैंक खातों (Bank Account) में जल्द निवेश करने का दबाव बनाया जाता है और पैसे जमा होते ही साइबर ठ*ग संपर्क खत्म कर देते हैं।

पुलिस ने लोगों को दी ये सलाह:

राजस्थान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि SEBI से पंजीकृत कोई भी वित्तीय संस्था या निवेश कंपनी व्हाट्सएप ग्रुप, सोशल मीडिया विज्ञापन या फ*र्जी ऐप के जरिए गारंटीड रिटर्न का दावा नहीं करती। ऐसे किसी भी निवेश प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।

ठ*गी होने पर यहां करें शिकायत:

यदि कोई व्यक्ति इस तरह की साइबर ठ*गी का शिकार होता है या ठ*गी का प्रयास किया जाता है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर क्रा*इम हेल्पलाइन 1930, राजस्थान साइबर हेल्पडेस्क 9256001930 और 9257510100 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Will you meet me Just one message Online Friendship noida police 8 july vikalp times

‘मुझसे मिलोगे?’.. बस एक मैसेज और फिर जो हुआ, उसने होश उड़ा दिए!

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा (Noida) पुलिस ने सेक्टर-24 इलाके में चल रहे एक ऐसे संगठित गिरोह …

सिर्फ 12 दिन में सीखा ऐसा हुनर, अब घर बैठे होगी कमाई!

सवाई माधोपुर: ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Rural Development, Government of India) एवं …

School neighbors road parking bhagwatgarh Sawai Madhopur 08 July 26 Vikalp Times

रास्ते और पार्किंग को लेकर स्कूल व पड़ोसियों के बीच विवाद, एक-दूसरे पर आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के भगवतगढ़ स्थित मां भारती सीनियर सैकेंडरी स्कूल …

Sawai Madhopur Is this how underpasses are built Crores spent, no drainage public hardship guaranteed Vikalp Times

सवाई माधोपुर: क्या ऐसे बनते हैं अंडरपास? करोड़ों खर्च, पानी निकासी नहीं, जनता की परेशानी तय!

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के रेलवे अंडरपासों (Railway underpasses) में इंजीनियरिंग (Engineering) और …

Major accident on Delhi-Mumbai Expressway ahead of Nitin Gadkari's visit kota Vikalp Times

नितिन गडकरी के दौरे से पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, 1 की मौ*त, 4 घायल

कोटा: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के प्रस्तावित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !