Sunday , 12 July 2026
Breaking News

हेमराज मीणा केस में जांच पूरी, दोषी पुलिसकर्मियों पर कसा शिकंजा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के कुंडेरा थाना क्षेत्र से जुड़े चर्चित हेमराज मीणा प्रकरण की विभागीय जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक जयप्रकाश अटल ने जांच रिपोर्ट सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी (Sawai madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) को सौंप दी है। शुक्रवार शाम हेमराज प्रकरण संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात कर जांच और आगे की कार्रवाई की जानकारी ली।

 

Investigation into Hemraj Meena case concluded noose tightens around guilty police personnel in sawai madhopur

 

संघर्ष समिति से जुड़े रामगोपाल गुणसरिया, एडवोकेट मुकेश भूप्रेमी, पूर्व सरपंच रामसिंह मीणा, हेमराज मीणा और अवधेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने पहले जांच अधिकारी जयप्रकाश अटल से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि जांच पूरी कर रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी गई है।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी (IPS Jyeshtha Maitrei) से मुलाकात की। समिति के सदस्यों के अनुसार, एसपी ने बताया कि जांच में कुछ पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं और उन्हें चार्जशीट जारी कर दी गई है। साथ ही अगले सात दिनों के भीतर नियमानुसार आगे की कार्रवाई पूरी कर प्रकरण के निस्तारण का आश्वासन दिया गया है।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी:

हेमराज प्रकरण में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गठित हेमराज प्रकरण संघर्ष समिति ने कहा है कि यदि सात दिन के भीतर संतोषजनक और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो समिति आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। फिलहाल समिति ने एसपी के आश्वासन के अनुसार सात दिन तक इंतजार करने और उसके बाद आगे की रणनीति तय करने की बात कही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Is this the drinking water arrangement Not a single drop of water for four months Sawai Madhopur Vikalp Times

क्या यही है पेयजल व्यवस्था? 4 महीने से एक बूंद पानी नहीं! अब कलेक्टर से लगाई गुहार

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला मुख्यालय स्थित हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 में पिछले कई …

Panchna Dam Update Administration on high alert internet suspended in Karauli and Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध विवाद: प्रशासन अलर्ट मोड पर, करौली-सवाई माधोपुर में इंटरनेट बंद

गंगापुर सिटी/करौली: राजस्थान (Rajasthan) के करौली (Karauli) जिले स्थित पांचना बांध (Panchna Dam) से पानी …

सिर्फ 12 दिन में सीखा ऐसा हुनर, अब घर बैठे होगी कमाई!

सवाई माधोपुर: ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Rural Development, Government of India) एवं …

School neighbors road parking bhagwatgarh Sawai Madhopur 08 July 26 Vikalp Times

रास्ते और पार्किंग को लेकर स्कूल व पड़ोसियों के बीच विवाद, एक-दूसरे पर आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के भगवतगढ़ स्थित मां भारती सीनियर सैकेंडरी स्कूल …

Sawai Madhopur Is this how underpasses are built Crores spent, no drainage public hardship guaranteed Vikalp Times

सवाई माधोपुर: क्या ऐसे बनते हैं अंडरपास? करोड़ों खर्च, पानी निकासी नहीं, जनता की परेशानी तय!

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के रेलवे अंडरपासों (Railway underpasses) में इंजीनियरिंग (Engineering) और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !