Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अनिश्चितकालीन आमरण अनशन एवं धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

गंगापुर सिटी के लिए 21 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन एवं धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।
अनशनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि 30 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा अनशन पर बैठे युवाओं का ना तो मेडिकल करवाया गया ना ही कोई भी प्रशासनिक अधिकारी वहां बैठे युवाओं से वार्ता करने आए।

Dharna aamran anshan gangapur

उन्होंने कहा कि हम सभी युवा गैर राजनीतिक मंच के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि जब तक हमारी सांसे चलेगी तब तक हम समस्याओं के समाधान के लिए लड़ते रहेंगे।
आमरण अनशन के दूसरे दिन पूर्व जिला प्रमुख पंखीलाल मीणा और पूर्व आईएएस पी.आर. मीना ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम युवाओं के साथ हैं और इनकी सभी मांगे वाजिब हैं, प्रशासन को उनकी मांगे माननी चाहिए। यदि मांगे नहीं मानी जाती हैं तो गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र का युवा और किसान जल्दी ही उग्र आंदोलन करेगा।
इस दौरान धरनास्थल पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गंगापुर सिटी अक्षय मीणा डिबस्या, छात्रसंघ अध्यक्ष गंगापुर सिटी चतर सिंह मीणा, युवा नेता गंगापुर सिटी सुबह सिंह सेमाडा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बृजभूषण खड़ीप, जवान सिंह मोहचा, लाखन बगलाई, नरेश मोहचा, सहित दर्जनों युवक धरना स्थल पर मौजूद रहे।

About VT Desk

Check Also

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Over 1 lakh people benefited across 226 camps Gramin seva shivir sawai madhopur vikalp times

सरकारी दफ्तर नहीं, गांव में ही मिला समाधान…226 शिविरों में 1 लाख से ज्यादा लोग लाभान्वित

सवाई माधोपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) की मंशा के अनुरूप जिले में 12 …

Demand for strict action against school teacher cloth female students bamanwas sawai madhopur vikalp times

छात्राओं को नि_र्वस्त्र कर तलाशी मामला, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के गंगापुर सिटी (Gangapur City) क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक …

Batoda Police Villagers High speed driving Sawai Madhopur 15 July 26 Vikalp Times

बच्चे को टक्कर और जान से मा_रने की ध_मकी का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बाटोदा थाना क्षेत्र के जीवद गांव में …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !