Monday , 15 June 2026
Breaking News

भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय योजना के तहत जिला सवाई माधोपुर का शिवाड़ में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज शुक्रवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण विभाग के जिला संयोजक ओमप्रकाश डंगोरिया ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन में प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहे एवं सत्र की अध्यक्षता भाजपा बामनवास के वरिष्ठ नेता केदार लाल मीणा ने की।
प्रशिक्षण शिविर के अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष एवं चुरू के विधायक राजेन्द्र राठौड़ उपस्थित रहे एवं सत्र की अध्यक्षता भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा ने की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला संगठन प्रभारी नारायण मीणा, जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, पुर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, गंगापुर के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर मंचासीन रहे। प्रशिक्षण शिविर के अंत में राजेन्द्र राठौड़ द्वारा शिविर की व्यवस्था समिति के कार्यकर्ताओं को दुप्पटा पहनाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
BJP's three-day training concluded in sawai madhopur
अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया ने पधारे हुए अतिथियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रशिक्षण शिविर में पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग लाल जाट, सुरेश जैन, जिला उपाध्यक्ष भवानी मीणा, हरिओम गर्ग, कमल मीणा, जिला महामंत्री लोकेन्द्र आचार्य, हरिकेश मीणा, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र राठौड़, जमनालाल वैष्णव, जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, जम्बू कुमार जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, प्रशिक्षण शिविर के सहसंयोजक मधुमुकुल चतुर्वेदी, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, पूर्व प्रधान मीरा सैनी, लल्लूराम मीणा, गंगापुर सिटी सभापति शिवरतन अग्रवाल, उपसभापति वीरेन्द्र शर्मा सी शिवाड़ की पूर्व सरपंच गीता शर्मा मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीना, श्रीचरण महावर, गंगाशंकर गौतम, सवाई सिंह राजपूत, शंकर सिंह नरुका, अनिल शर्मा, युवा मोर्चा के आकाश भारद्वाज, मुरली गौतम, नागेश लोढ़ी, संतोष मथुरिया, पार्षद चंदन सिंह नरुका, जिनेन्द्र शर्मा, कपिल जैन, तनवीर अहमद, हरफूल बैरवा सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

CEO Gaurav Budania conducts surprise inspection in malarna dungar panchayat samiti Vikalp Times

सीईओ गौरव बुड़ानिया का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं आईएएस (IAS) अधिकारी …

Fire breaks out at a photocopy shop in the Collectorate complex Sawai Madhopur Vikalp Times

फोटोकॉपी दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक फोटोकॉपी (Photocopy) दुकान में गुरुवार सुबह अचानक …

Sawai Madhopur City Council Commissioner Dalip Punia assumed charge.

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने संभाला कार्यभार

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के नवनियुक्त आयुक्त (Commissioner) दलीप …

Youth tree police sawai madhopur news 10 June 26 Vikalp Times

3 दिन से लापता युवक का श*व पेड़ से लटका मिला

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में तीन दिन से लापता एक युवक का श*व आज बुधवार …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !