Saturday , 13 June 2026
Breaking News

वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में 14 आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार जिले में पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शांति भंग करने के आरोप में सद्दाम पुत्र खाजूददीन निवासी चौथ का बरवाड़ा, अश्वनी पुत्र मुरारी लाल कंजर निवासी केशव बस्ती चौथ का बरवाड़ा तथा टीकाराम पुत्र रामनाथ मीना निवासी मानपुर बौंली को गिरफ्तार किया गया।

 

शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में गज नायक पुत्र हरजी नायक निवासी कुम्हारों का मौहल्ला थाना अलीगढ़ जिला टोंक, उदयसिंह पुत्र तुलसीराम मीना निवासी जाहिरा बामनवास तथा नारायण पुत्र भुवान कीर निवासी ककराज कलां थाना बरोनी जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया।

 

Police arrested 14 accused in sawai madhopur

 

शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में जाहिद अली पुत्र हामिद अली निवासी कुम्हारों का मौहल्ला थाना अलीगढ़ जिला टोंक, रामवतार पुत्र नारायण मीना निवासी मुई का टापरा थाना रवांजना डूंगर, मेमराज पुत्र नागाराम केवट निवासी आकोदा थाना बहरावण्डा कलां, शैतानसिंह पुत्र रामरतन गुर्जर निवासी कैलाशपुरी थाना रवाजना डूंगर को गिरफ्तार किया गया।

 

अवैध देशी शराब बेचने के आरोप में इन्द्रराज उर्फ इन्दर पुत्र घनश्याम मीना निवासी टेक की झोपड़ी भारजा नदी को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार अन्य मामलों में वांछित हीरा लाल गुर्जर पुत्र मडडू लाल गुर्जर निवासी गणेशगंज पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा, मुबारिक अली पुत्र शफी मोहम्मद निवासी तेलीयों की मस्जिद के पास चूली गेट थाना गंगापुर सिटी तथा पवन पुत्र रामचरण योगी निवासी मलारना स्टेशन थाना मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur City Council Commissioner Dalip Punia assumed charge.

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने संभाला कार्यभार

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के नवनियुक्त आयुक्त (Commissioner) दलीप …

Youth tree police sawai madhopur news 10 June 26 Vikalp Times

3 दिन से लापता युवक का श*व पेड़ से लटका मिला

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में तीन दिन से लापता एक युवक का श*व आज बुधवार …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !