Thursday , 30 July 2026
Breaking News

मेहंदी मीणा हत्याकांड मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर के उलियाना गांव के ग्रामीणों ने आज बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच मेहंदी मीणा हत्याकांड में कार्रवाई को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मेहंदी मीणा हत्याकाण्ड मामले की निष्पक्ष जांच और नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने को लेकर एसपी सुनील कुमार विश्नोई को ज्ञापन सौंपा।

 

 

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि उलियाना गांव में गत 3 जून की रात को महिला मेहंदी मीणा की हत्या कर उसे घर में ही जला दिया गया था। वहीं गहने, नकदी और घरेलू सामानों की भी चोरी की गई। आरोपी पिछले पांच सालों से परिवार के सहयोग से धर्मराज, धनराज एवं इनकी मां मेहंदी मीणा को धमकी देते रहते थे। आरोपियों की तरफ से कई बार पीड़ित को गाली गलौज एवं मारपीट भी की गई है।

 

Villagers protest demanding fair investigation of Mehndi Meena murder case in sawai madhopur

 

इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाई गई, लेकिन कोई पुलिस की ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपियों के हौसले इस कदर बढ़ गए की आरोपियों ने मेहंदी मीणा की हत्या कर दी। जिसकी रिपोर्ट भी कोतवाली थाने में दर्ज करवाई गई है। आरोपी स्वयं को पागल और नशेड़ी साबित करने पर तुला हुआ हैं।

 

ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से मेहंदी मीणा हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। ग्रामीणों ने मामले में आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने यहां तक फांसी की सजा की मांग की है। उल्लेखनीय है कि मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

crocodiles come onto the road after the rain in ranthambore Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश के बाद रणथंभौर से सड़क पर निकले मगरमच्छ, थम गई वाहनों की रफ्तार

सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश (Heavy Rain) के …

Plastic 10 and 20 rupees notes to appear in India soon Government gives approval Vikalp Times

भारत में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक के ₹10 और ₹20 के नोट! सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: भारत (India) में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोटों का …

Bus and swift dzire road Accident in national highway 552 Bodal Sawau Madhopur Vikalp Times

हाईवे पर भीषण टक्कर! बस से भिड़ी कार, तीन लोग घायल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बोदल क्षेत्र में नेशनल हाईवे-552 (National Highway-552) पर सोमवार …

Watan Foundations Inspiring Event A Confluence of Tribute, Harmony, and Public Service in Sawai Madhopur Vikalp Times

वतन फाउंडेशन का प्रेरक आयोजन: श्रद्धांजलि, सद्भाव और जनसेवा का संगम

सवाई माधोपुर: भारत रत्न (Bharat Ratna), पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम …

Education of 430 female students at risk PWD declares 14 out of 17 classrooms unsafe in Government Girls' Higher Secondary School Soorwal Sawai Madhopur Vikalp Times

430 छात्राओं की पढ़ाई पर संकट! PWD ने 17 में से 14 कक्ष बताए असुरक्षित

सवाई माधोपुर: सूरवाल स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Girls’ Higher Secondary School, Soorwal, …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !