Saturday , 13 June 2026
Breaking News

जगदीप धनखड़ बने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति, महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रक्षाबंधन के दिन आज गुरुवार को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इसके साथ ही अब जगदीप धनखड़ भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। धनखड़ के शपथ लेने के बाद जैसे ही हस्ताक्षर किए, तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘‘बहुत-बहुत बधाई हो।’’

 

वहीं शपथ से पहले निर्वाचन अधिकारी द्वारा उनके निर्वाचित होने पर प्रदान किए गए प्रमाण पत्र को पढ़ा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी सहित कई बड़े नेता मौजूद थे।

 

Jagdeep Dhankhar appointed 14th Vice President of India

 

शपथ ग्रहण से पहले जगदीप धनखड़ ने सुबह राजघाट जा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी के स्मारक पर जाने के बाद धनखड़ ने ट्वीट किया कि पूज्य बापू को श्रद्धांजलि देते हुए राजघाट की शांत भव्यता में भारत की सेवा में तत्पर रहने के लिए अपने आप को धन्य एवं प्रेरित महसूस किया।

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनने की बधाई दी और उनके सफल और उपयोगी कार्यकाल की कामना की। उपराष्ट्रपति और संसद के उच्च सदन राज्यसभा के नए सभापति के रूप में वह वेंकैया नायडू का स्थान लेंगे। धनखड़ ने उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी के तौर पर विपक्ष की साझा उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया था।

 

शबरी ऑर्गेनिक

 

शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

 

Shabri Mithaas

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Major accident on Delhi-Mumbai Expressway Nuh Haryana Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ*त

हरियाणा: Haryana के नूंह (Nuh) जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Express-Way) पर शनिवार …

Manu Bhaker broke down while bidding a final farewell to her mentor, paid tribute to the late coach Jaspal Rana

गुरु को अंतिम विदाई देते हुए रो पड़ीं मनु भाकर, दिवंगत कोच जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: ओलंपिक (Olympic) पदक विजेता मनु भाकर (Manu Bhaker) ने अपने दिवंगत कोच जसपाल …

Wazirpur Police Bike Sawai Madhopur Vikalp Times 12 June 26

पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा बाइक चोर, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले वजीरपुर थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने मोटरसाइकिल …

kota central jail ndps act family police 12 June 26 Vikalp Times

कोटा सेंट्रल जेल में कैदी की मौ*त, पिता बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच जाती जान

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) स्थित सेंट्रल जेल (Central Jail) में बंद एक कैदी …

Brigadier Aryan Verma caught with army uniform and a car bearing star plates in Shahjahanpur Uttar Pradesh Vikalp Times

सेना की वर्दी और स्टार लगी कार के साथ पकड़ा गया फ*र्जी ब्रिगेडियर आर्यन वर्मा

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में सेना (Indian Army) के ब्रिगेडियर (Brigadier) की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !