Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विद्यालय विकास के लिए सौंपा 60 हजार रूपये का चेक

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में संचालित अभिनव कार्यक्रम भविष्य की उड़ान से प्रेरित होकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवतगढ़ के लिए जन सहयोग के माध्यम से दान की गई 60 हजार रुपए की राशि का चेक प्रधानाचार्य बृजमोहन मीणा द्वारा एडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा को सुपुर्द किया गया।

 

A cheque of Rs 60,000 was handed over for school development in sawai madhopur

 

यह राशि मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत विद्यालय के आधारभूत ढांचे के विकास हेतु जमा करवाई गई है। कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीना ने बताया कि विद्यालय से प्राप्त 60 हजार रुपए की राशि में राज्य सरकार द्वारा योजनामद के रूप में 60 प्रतिशत राज्य सरकार से अंशदान के तहत 90 हजार रुपए अतिरिक्त प्राप्त होंगे। इस प्रकार कुल 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि विद्यालय को प्राप्त होगी।

 

 

 

प्राप्त राशि से विकास एवं प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय में कंप्यूटर सेट, प्रिंटर तथा फर्नीचर सहित अन्य भौतिक विकास कार्यों में उपयोग ली जाएगी। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने और बच्चों को बेहतर शिक्षा वातावरण प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कालूराम बैरवा, कमलेश मीना, भगवान माली, पुखराज गौड, आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !