Friday , 4 September 2026
Breaking News

लू-तापघात की प्राकृतिक आपदा में मिल रहा भरपूर जनसहयोग

चिकित्सा विभाग की संवेदनशील पहल-मरीजों की सुविधा के लिए अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम

आरएमआरएस से पूरी हो रही तात्कालिक आवश्यकताएं

जयपुर:- प्रदेश में लू-तापघात की स्थितियों से निपटने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। साथ ही, विभाग की संवेदनशील पहल पर दानदाता-भामाशाह एवं समाज सेवी संस्थाएं भी उदार मन के साथ इस प्राकृतिक आपदा में सहयोग कर रही हैं। चिकित्सा विभाग जहां अपने संसाधनों से तात्कालिक आवश्यकताओं को तुरंत प्रभाव से पूरा कर रहा है, वहीं समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग लेकर भी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हीटवेव प्रबंधन को लेकर मार्च माह से तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। इसके चलते 90 प्रतिशत से अधिक चिकित्सा संस्थानों में समुचित प्रबंधन सुनिश्चित हो सके। शेष 10 प्रतिशत संस्थानों में भी हीटवेव प्रबंधन को लेकर आरएमआरएस में उपलब्ध फंड तथा दानदाताओं एवं समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। विभाग के इन प्रयासों का परिणाम रहा कि प्रदेश में लू-तापघात की प्रबलता के बावजूद स्थितियां नियंत्रण में हैं। हीट स्ट्रोक वार्डों में मरीजों एवं लू से मौ*तों की संख्या नगण्य है।
A lot of public support is being received in the natural disaster of heat stroke in rajasthan
सिंह ने बताया कि आरएमआरएस एवं जनभागीदारी के माध्यम से चिकित्सा संस्थानों में कूलर, एसी, पंखे, वाटर कूलर, ग्रीन नेट, पेयजल, तरल पेय पदार्थ सहित अन्य इंतजाम व्यापक रूप से सुनिश्चित किए जा रहे हैं। प्रदेशभर में समाजसेवी संस्थाओं से विभाग को भरपूर सहयोग मिल रहा है। निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि जिला अस्पताल कुचामन में 10 लाख रुपये से एसी वार्ड तैयार किया गया।
चित्तौडगढ़ जिला अस्पताल में बैड की संख्या बढ़ाई गई एवं जम्बो कूलर्स व टैंट की व्यवस्था की गई। बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में 50 पंखे, 20 कूलर, 2 एसी व 3 वाटर कूलर लगाए गए। जिला अस्पताल, बारां में 11 एसी, 1 वाटर कूलर, 1 चिलिंग प्लांट एवं 50 कूलर जनसहयोग से लगाए गए हैं। जिला अस्पताल नीमकानाथा में वाटर कूलर, एसी, कूलर एवं पंखे, एसडीएच ओसियां-जोधपुर में आपातकालीन वार्ड में 2 एसी, पीएचसी कानोता में 3 जम्बो कूलर, सीएचसी देई-बूंदी में वाटर कूलर, टैंट, सीएचसी तोसीना में प्याऊ, श्रीकरणपुर सीएचसी में एसी, बूंदी अस्पताल में 15 एसी, 55 कूलर एवं 2 वाटर कूलर लगाए गए।
इसी प्रकार एसडीएच झालरापाटन में 5 जम्बो कूलर, एसी, टैंट, चेयर, एसडीएच सार्दुलशहर के एनआईसीयू में एसी, सीएचसी सांगोद में एसी, कूलर, वाटर कूलर, चेयर, स्ट्रेचर आदि की व्यवस्था की गई। सीएचसी रोल नागौर, एसडीएच खाटूश्यामजी, डीएच सूरतगढ़, मेडिकल कॉलेज डूंगरपुर, मेडिकल कॉलेज बीकानेर, डीएच दौसा सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों में वाटर कूलर, एसी, पंखें आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। साथ ही, चिकित्सा संस्थानों में दानदाताओं के सहयोग से ओआरएस एवं छाछ, नीबूं-पानी एवं अन्य तरल पेय पदार्थों का वितरण किया जा रहा है।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !