Sunday , 7 June 2026
Breaking News

AAP के 21 विधायकों को विधानसभा के गेट पर रोकने के बाद हं*गामा 

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी विधायक और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है उनकी पार्टी के विधायकों को विधानसभा भवन में घुसने नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता में आने के बाद ‘तानाशाही’ की सारी हदें पार कर रही हैं। आतिशी की विधानसभा परिसर में तैनात पुलिकर्मियों के साथ तीखी बहस होती दिखी। आतिशी ने पूछा कि उन्हें विधानसभा में प्रवेश क्यों नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि भाजपा वालों ने सरकार में आते ही तानाशाही की हदें पार कर दी।

AAP MLA Gate Assembly Delhi Atishi Marlena News 27 Feb 25

“जय भीम” के नारे लगाने के लिए तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित किया और आज ”आप” विधायकों को विधान सभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा। ऐसा दिल्ली विधानसभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि चुने हुए विधायकों को विधान सभा परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा। आतिशी और गोपाल राय समेत आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को मंगलवार को मार्शलों ने बाहर कर दिया था।

उन्हें तीन दिनों के लिए सदन से निलंबित किया गया था। इन विधायकों ने अब रद्द हो चुकी 2022-21 की श*राब नीति पर सीएजी रिपोर्ट पेश होने से पहले दिल्ली विधानसभा में वि*रोध प्रद*र्शन शुरू किया था। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की ओर से पेश ‘दिल्ली में श*राब के विनियमन और आपूर्ति पर प्रदर्शन ऑडिट’ रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार को इस नीति के कारण 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !