नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी गई है। उन्हें जंगपुरा सीट से टिकट मिला है। अभी वो पटपड़गंज से विधायक हैं। हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा को पटपड़गंज से टिकट दिया गया है।
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। यह सूची पिछले महीने जारी की गई थी। आम आदमी पार्टी की सूची आने के बाद बीजेपी आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया, जो कि अरविंद केजरीवाल के करीबी और दिल्ली के पूर्व डिप्टी हैं, उन्हें दिल्ली श*राब नीति घोटाले में कई महीने तक जेल में रहना पड़ा। अब उनकी सीट पटपड़गंज से बदलकर जंगपुरा कर दी गई है।
Tags Aam Aadmi Party AAP AAP Candidate AAP List Arvind kejriwal Avadh Ojha Avadh Ojha Sir Delhi Elections Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Manish Sisodia Politics Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड
उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम
पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …
राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट
सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया


