छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में स्लैब गिरने से 6 कर्मचारियों की मौ*त हो गई। इस घटना में 6 लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मृ*तकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के अनुसार हीरा समूह के गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड के एक प्लांट में मरम्मत का काम चल रहा था, उसी दौरान यह हा*दसा हुआ।
उन्होंने बताया कि अब तक (शुक्रवार) 6 लोगों के श*व बरामद किए जा चुके हैं, इसके अलावा 6 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद मजदूरों ने बड़ी संख्या में फैक्ट्री को घेर कर रखा है। उनका आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था के बिना ही मजदूरों से काम लिया जा रहा था, जिसके कारण यह हा*दसा हुआ।
इधर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है। इसके अलावा जिले के आला अधिकारी भी मौके पर उपस्थित हैं। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर शोक जताते हुए, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
Tags Chhattisgarh Chhattisgarh News Factory Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Raipur Raipur Chattisgarh Raipur News Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …
10 और 20 रुपये के नोट बदलेंगे रूप! जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वाले नोट
नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर यानी …
खौफनाक जाल : जॉब के नाम पर विदेश बुलाया, पासपोर्ट छीना और ठ_गी कराई!
जयपुर: विदेश में अच्छी नौकरी (Job in Foreign) और मोटी सैलरी (Salary) का सपना देखने …
12 गोल्ड जीत चुकी कोटा की बेटी दिव्यांशी, अब एशियन गेम्स में दिखाएगी दम
कोटा: राजस्थान (Rajasthan) की बेटी दिव्यांशी (Divyanshi) ने वुशु में (Wusu) बड़ी उपलब्धि हासिल करते …
Delhi – Mumbai Expressway पर लेन बदली तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने लागू किए सख्त नियम
नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर सफर करते हैं तो अब ड्राइविंग …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
