Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

एसीएस ने किया जयपुरिया अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

जयपुर:- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने सोमवार को राजकीय जयपुरिया अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया और हीटवेव प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था समुचित नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और सख्त एक्शन लेते हुए अस्पताल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। साथ ही, दो नर्सिंग अधिकारियों को सीसीए नियम-17 के तहत नोटिस देने के निर्देश दिए है।

 

 

शुभ्रा सिंह सुबह करीब 9:15 बजे अचानक जयपुरिया अस्पताल पहुंची और वहां अस्पताल के सभी कक्षों में जाकर स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लड बैंक में रक्त उपलब्धता एवं कम्प्यूटर में इन्वेंट्री चैक की। अधिकारियों से ब्लड बैंक संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और पारदर्शितापूर्वक रक्त की उपलब्धता एवं आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अस्पताल कार्मिकों की उपस्थिति भी जांची।

ACS Shubhra Singh conducted surprise inspection of Jaipuria Hospital Jaipur
कूलर, एसी की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश:-
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आईपीडी ब्लॉक, ओपीडी ब्लॉक, रजिस्ट्रेशन काउंटर, आपातकालीन इकाई, टीकाकरण कक्ष, फिजियोथेरेपी कक्ष, बाल चिकित्सा कक्ष, पीआईसीयू, सर्जरी आईसीयू, एसएनसीयू, हीट स्ट्रोक वार्ड सहित सभी कक्षों में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल में विभिन्न स्थानों पर कूलरों की संख्या बढ़ाने, आवश्यकतानुसार एसी एवं वाटर कूलर लगाने, छाया के लिए ग्रीन नेट लगाने के निर्देश दिए है।
साथ ही हीटवेव से संबंधित व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए निरन्तर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तात्कालिक आवश्यकताओं आरएमआरएस में उपलब्ध फंड तथा सीएसआर के माध्यम से तुरंत पूरा किया जाए।
सफाई के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करें:-
निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था समुचित नहीं मिलने पर शुभ्रा सिंह ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश मंगल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। साथ ही, सर्जिकल वार्ड के शौचालयों साफ-सफाई की स्थिति सही नहीं मिलने पर नर्सिंग कर्मी अरविन्द शर्मा एवं एएनसी वार्ड के शौचालयों में समुचित साफ-सफाई नहीं मिलने पर नर्सिंगकर्मी तरूण लता को सीसीए नियम-17 के तहत नोटिस देने के निर्देश दिए है। उन्होंने अस्पताल में समुचित साफ-सफाई रखने तथा क्यूआर कोड व्यवस्था सुचारू संचालन करने के निर्देश दिए है।
हीटवेव को लेकर अस्पतालों में हो रहे आवश्यक प्रबंध:-
मीडिया से बातचीत के दौरान शुभ्रा सिंह ने कहा कि विगत दिनों दिए गए दिशा-निर्देशों के बाद प्रदेशभर में हीटवेव को लेकर अस्पतालों में आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। कूलर, पंखे, एसी, वाटर कूलर सहित अन्य तात्कालिक आवश्यकताओं को यथासंभव तुरंत प्रभाव से पूरा किया जा रहा है। जयपुरिया अस्पताल में भी हीटवेव को लेकर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक सामने आई हैं। हालांकि भीषण गर्मी को देखते हुए कूलर, एसी आदि की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
अब मां की पुकार सुन सकेगा पूर्वांश:-
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने रोगियों एवं उनके परिजनों से बात कर अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। रोगियों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में जांच, दवा एवं उपचार सहित अन्य सेवाएं सुगमतापूर्वक मिल रही हैं। शुभ्रा सिंह ने अस्पताल में भर्ती ढाई वर्ष के बच्चे पूर्वांश के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। पूर्वांश के पिता लोकेश ने बताया कि वे प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।
पूर्वांश को कान में विकृति के कारण जन्म से ही सुनाई नहीं देने की समस्या थी। उसे उपचार के लिए वे जयपुरिया अस्पताल लेकर आए। यहां सुगमतापूर्वक उपचार उपलब्ध कराते हुए पूर्वांश को निःशुल्क कॉकलियर इम्पलांट किया गया है। अब पूर्वांश अपनी मां और पिता की पुकार सुन सकेगा।
gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !