Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कौओं की मृत्यु के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर

जिले में गत दिनों जिला मुख्यालय के महावीर पार्क एवं गंगापुर सिटी के जाट बडौदा में कौओं की मृत्यु के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने इस संबंध में आवश्यक सावधानियां रखने, सतर्कता बरतने तथा स्थितियों पर कड़ाई से नजर रखने के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए है।
कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने पशु पालन विभाग के अधिकारियों स्थिति की समीक्षा की। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक गौत्तम ने बताया कि जिले में दूरभाष नंबर 7014900524 पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों को विशेष पैट्रोलिंग करवाने, ग्रामीण क्षेत्र में विकास अधिकारियों के माध्यम से मृत पक्षियों की सूचना मिलने पर तुरंत नोडल अधिकारी एवं नियंत्रण कक्ष पर सूचित करने के निर्देश दिए गए है।

Administration on full alert mode after crows death in Sawai Madhopur
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि गत दिनों महावीर पार्क एवं जाट बडौदा के पार्क जहां कौए मृत मिले थे, को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया जाए। इनको सेनेटाइज करवाया जाए। कहीं भी मृत पक्षी मिलने पर पशुपालन विभाग की आरआरटी टीम पहुंचकर निस्तारण करें। घडियाल सेंचुरी एवं अन्य स्थानों पर भी विशेष निगरानी रखी जाए। रणथंभौर टाइगर फोरेस्ट के अधिकारियों को भी पूरी सतर्कता बरतने तथा नियमित पेट्रोलिंग कर जानकारी रखने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने पोल्ट्री फार्म एवं अन्य स्थानों पर भी सतर्कता बरतने के संबंध में निर्देश दिए।
जिले में गत दिनों महावीर पार्क में 22 एवं जाट बडौदा में 28 पक्षी मृत पाए गए हैं। इनके सैंपल जांच के लिए भोपाल भिजवाए गए है। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को मुस्तैदी के साथ आपसी समन्वय रखते हुए प्रो एक्टिव रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में पक्षियों के पीने के पानी एवं चुग्गे वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा पानी में दवा डालने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। नगर परिषद आयुक्त एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि मृत पक्षी मिलने पर कोई उसे सीधे ना छूंए, इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों एवं नियंत्रण कक्ष पर दी जाए तथा पीपीई किट पहन कर ही मृत पक्षी का सैम्पल लें तथा उपयुक्त स्थान पर उसका निस्तारण करें। बैठक में एडीएम भवानी सिंह पंवार, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, एसडीएम मलारना डूंगर रघुनाथ, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक गौत्तम, वन विभाग के संजीव सैनी, जयराम पांडे, डॉ. ज्योति गुप्ता, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, विकास अधिकारी रामावतार मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !