Saturday , 5 September 2026
Breaking News

गणतंत्र दिवस आयोजन पूर्व तैयारी बैठक 7 जनवरी को

गणतंत्र दिवस आयोजन पूर्व तैयारी बैठक 7 जनवरी को

गणतंत्र दिवस समारोह 2021 मनाए जाने एवं आयोजन पूर्व व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए तैयारी बैठक 7 जनवरी को अपरान्ह चार बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में होगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार ने संबंधित अधिकारियों को तैयारियों से संबंधित सूचनाओं के साथ बैठक में नियत समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

 

दिशा की बैठक 7 जनवरी को

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोकसभा क्षेत्र टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया की अध्यक्षता में 7 जनवरी को सुबह साढ़े 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।

Republic Day Preparation meeting will be organized on 7 January

सीएम वीसी तैयारी बैठक 9 जनवरी को

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 13 जनवरी को वीसी के माध्यम से जिला कलेक्टर्स के साथ बैठक लेंगे। इसकी तैयारी के संबंध में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन 9 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी, गंगापुर सिटी और सवाई माधोपुर नगर परिषद आयुक्त, जीएम डीआईडी, क्षेत्रीय प्रबंधक रीको, सचिव कृषि उपज मंडी समिति सवाई माधोपुर, गंगापुर, कृषि उप निदेशक सहित संबंधित अधिकारियों को सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गये हैं।

 

स्वीकृत जल योजनाओं की क्रियान्विति के संबंध में बैठक 11 जनवरी को

जिला जल एवं सेनीटेशन मिशन/जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई समिति के सदस्यों की जल जीवन मिशन के अन्तर्गत स्वीकृत जलयोजनाओं एवं उनकी क्रियान्विति के संबंध में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में 11 जनवरी को सुबह 11ः45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग सीताराम मीना ने दी।

 

उद्योग मंत्री 12 जनवरी को रहेंगे जिले के दौरे पर

उद्योग एवं राजकीय उपक्रम तथा जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीना 12 जनवरी को जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्री 12 जनवरी को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे तथा अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति समीक्षा करेंगे।

 

नगर परिषद ने फेस मास्क किये वितरित

कोरोना जागरूकता जन-आन्दोलन अभियान के अन्तर्गत बुधवार को नगर परिषद कार्मिकों ने बजरिया, गुलाब बाग, ट्रक यूनियन, सिविल लाइन, सीमेन्ट फैक्ट्री व ठींगला में फेस मास्क, पोस्टर, स्टीकर वितरित किये।
नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि इस दौरान बिना फेस मास्क पहने 4 व्यक्ति मिले। इनसे 500-500 रूपये जुर्माना वसूला गया। आयुक्त ने बताया कि कोरोना से बचाव हेतु सेनेटाइजर, मास्क का उपयोग तथा साबुन से बार-बार हाथ धोना अत्यंत आवश्यक है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !