Thursday , 23 April 2026
Breaking News

व्यवस्थापक ने 850 से अधिक किसानों के नाम से फर्जी लोन लेकर करवा दी ऋण माफी, निलंबित  

जालोर जिले की केन्द्रीय सहकारी बैंक के अधीन संचालित दांतीवास एवं पूनासा ग्राम सेवा सहकारी समिति में 6.48 करोड़ रुपए की फर्जी ऋण माफी करने वाले व्यवस्थापक रामलाल सैन को निलंबित करने का आदेश जालोर सीसीबी के प्रबंध निदेशक की ओर से जारी किया गया है। दरअसल जालोर जिले की पूनासा एवं दांतीवास ग्राम सेवा सहकारी समिति की एक शिकायत पर उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर ने जांच करवाई, जिसमें सामने आया था कि पूनासा व दांतीवास जीएसएस में व्यवस्थापक ने 850 से अधिक अपात्र किसानों के नाम से फर्जी लोन उठा कर उनकी ऋणमाफी भी करवा दी, यह ऋण माफी वर्ष 2018 व 2019 में फसली ऋण माफी योजना के तहत की गई थी।

 

Administrator took fake loans in the name of more than 850 farmers and got them loan waiver, suspended

 

विभाग ने इस मामले में जांच की, जांच में दोनों ही समितियों में कुल 6 करोड़ 48 लाख 34 हजार 656 रुपए का घोटाला सामने आया था और इसमें व्यवस्थापक रामलाल सैन को इस घोटाले का आरोपी माना था। उसके खिलाफ भीनमाल थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था। दर्ज मामले के अनुसार रामलाल सैन ने पूनासा ग्राम सेवा सहकारी समिति में वर्ष 2018 व 2019 में कुल 3 करोड़ 76 लाख 23 हजार 523 रुपए का फर्जीवाड़ा किया और दांतीवास ग्राम सेवा सहकारी समिति में कुल 2 करोड़ 72 लाख 11 हजार 133 रुपए का फर्जीवाड़ा कर राजकोष को हानि पहुंचाई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !