Thursday , 30 July 2026
Breaking News

इग्नू में जनवरी 2023 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) नई दिल्ली के जनवरी 2023 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राजकीय पीजी महाविद्यालय सवाई माधोपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. हरिचरण मीणा ने बताया की इग्नू की स्नातक डिग्री, पीजी डिग्री एवं पुस्तकालय विज्ञान में सर्टिफिकेट कोर्स सीएलआईएस सहित विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा में जनवरी 2023 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

 

जिसमें महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थी सहित सभी प्रकार के विद्यार्थी अपना प्रवेश ले सकते हैं। विद्यार्थी अपनी नियमित डिग्री के साथ विभिन्न प्रकार के रोजगार उन्मुख सर्टिफिकेट, डिप्लोमा तथा पीजी डिप्लोमा इत्यादि पाठ्यक्रमों में इग्नू से प्रवेश ले सकते हैं। भारत सरकार द्वारा एक साथ दो डिग्री करने को मान्यता दे दी गई है जिसमें विद्यार्थी अपनी नियमित डिग्री के साथ दूसरी डिग्री इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा कर सकते हैं। एसटी, एससी श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए स्नातक कला पाठ्यक्रम नि: शुल्क प्रवेश की सुविधा इग्नू द्वारा दी गई है।

 

admission process for january 2023 session started in ignou

 

विद्यार्थी अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in विजिट कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध है। हाल ही में राजस्थान सरकार ने बालिका दूरस्थ शिक्षा के अंतर्गत दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रही बालिकाओं-महिलाओं की पूरी फीस के पुनर्भरण की घोषणा की है।

 

राजस्थान की समस्त बालिकाएं-महिलाएं इग्नू के स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर इस योजना का लाभ उठा सकती है। राजस्थान के दूरदराज गांव में जो महिलाएं आर्थिक समस्या कारण अपनी शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह गई है। उन्हें इस योजना के अंतर्गत इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने सपने को सच करने का सुनहरा अवसर है। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Plastic 10 and 20 rupees notes to appear in India soon Government gives approval Vikalp Times

भारत में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक के ₹10 और ₹20 के नोट! सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: भारत (India) में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोटों का …

Bus and swift dzire road Accident in national highway 552 Bodal Sawau Madhopur Vikalp Times

हाईवे पर भीषण टक्कर! बस से भिड़ी कार, तीन लोग घायल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बोदल क्षेत्र में नेशनल हाईवे-552 (National Highway-552) पर सोमवार …

Watan Foundations Inspiring Event A Confluence of Tribute, Harmony, and Public Service in Sawai Madhopur Vikalp Times

वतन फाउंडेशन का प्रेरक आयोजन: श्रद्धांजलि, सद्भाव और जनसेवा का संगम

सवाई माधोपुर: भारत रत्न (Bharat Ratna), पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम …

Education of 430 female students at risk PWD declares 14 out of 17 classrooms unsafe in Government Girls' Higher Secondary School Soorwal Sawai Madhopur Vikalp Times

430 छात्राओं की पढ़ाई पर संकट! PWD ने 17 में से 14 कक्ष बताए असुरक्षित

सवाई माधोपुर: सूरवाल स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Girls’ Higher Secondary School, Soorwal, …

Lalsot Dausa Electricity Shock worker accident brother 28 July 26 Vikalp Times

छोटे भाई की मौत का सदमा नहीं सह पाया बड़ा भाई, एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां

दौसा: राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) जिले के लालसोट (Lalsot) क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !