Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गौशालाओं में संधारित गौवंश के ग्रीष्म ऋतू एवं लू-प्रकोप से बचाव हेतु एडवाईजरी जारी

सवाई माधोपुर:- जिले के समस्त गौशाला व्यवस्थापकों, गौपालकों को लू-तापघात से गौवंश को बचाने के सम्बन्ध में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रामनारायण वर्मा ने एडवाईजरी जारी की है। संयुक्त निदेशक ने बताया कि गौवंश को धूप एवं लू-ताप से बचाने के लिए गौशाला संचालक संधारित गौवंश हेतु पर्याप्त छाया की व्यवस्था करें तथा शैड को गर्म हवाओं के प्रकोप से बचाने के लिए तिरपाल अथवा टाट, बोरे से ढके।

ये एडवाईजरी की जारी:-

गौवंश हेतु पर्याप्त मात्रा में चारा, भूसा एवं पशुआहार की व्यवस्था हेतु गौशाला प्रबंधन समुचित व्यवस्था करें। गौवंश को दिन में कम से कम चार बार ठण्डा, शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाना चाहिए। बीमार तथा अशक्त गौवंशों हेतु संबंधित पशु चिकित्सा कार्मिकों की देखरेख में उपचार की व्यवस्था की जाए।

 

 

Advisory issued for protection of cows kept in cow sheds from heat waves in sawai madhopur

 

 

 

गौशालाओं में संधारित गर्भवती एवं असहाय गौवंश की विशेष देखभाल की जाए एवं आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था की जाए। गौशाला में आगजनी से गौवंश के बचाव के समुचित प्रबंधन किए जाए। मृ*त गौवंश का निस्तारण यथाशीघ्र सुरक्षित एवं सम्मानजनक ढंग से किया जाए, जिससे गर्मी के कारण शव का पुट्रीफिकिशन (विपुटन) न होने पाये और बीमारी का खतरा न पैदा हो।

 

 

gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !