Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

भीषण गर्मी को देखते हुए सभी अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता व निष्ठा के साथ करें कार्य : जिला कलक्टर

भीषण गर्मी लू-तापघात के मध्यनजर पेयजल, विद्युत व चिकित्सा व्यवस्थाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

सवाई माधोपुर:- पानी, बिजली, चिकित्सा, सड़क, पौधारोपण, युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रखने तथा प्रभारी सचिव के प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के संबंध में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने कहा कि संसाधन व समय सीमित है और समस्याएं विकट है। इस दौरान सभी अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता व निष्ठा के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए जलदाय विभाग मिशन मोड़ पर मुस्तैदी के साथ कार्य करते हुए आमजन को पेयजल की व्यवस्था करें।

 

 

अगर किसी व्यक्ति विशेष ने राईजिंग लाइन से एक या एक से अवैध कनेक्शन कर रखे है उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज करवाते हुए कनेक्शन काटे जाए। उन्होंने जलदाय विभाग द्वारा 27 मई से एकान्तर अन्तराल से जलापूर्ति की व्यवस्था के बारे में अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के के.सी. मीना से जानकारी प्राप्त की।

 

 

In view of the scorching heat, all officers should work with full sensitivity and devotion Sawai Madhopur Collector

 

 

 

 

उन्होंने आमजन से पानी व्यर्थ न बहाने तथा पानी से संबंधित शिकायतें जलदाय विभाग के कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07462-220062 पर करने की सलाह दी। जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए भीषण गर्मी लू-तापघात को देखते हुए सभी चिकित्सा कर्मियों को हेड क्वार्टर नहीं छोड़ने एवं आपात स्थिति में तुरन्त प्रभाव से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी राजकीय चिकित्सालयों में स्वच्छ व शीतल पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, वाटर कूलर, पंखे, ए.सी. एवं दवाईयों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए है।

 

 

 

उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना को नोटिस देते हुए राज्य सरकार के हीटवेव व भीषण गर्मी के दौरान जारी आदेशों की पालना व चिकित्सा कार्मिकों की हेडक्वार्टर पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से हीटवेव लू-तापघात व भीषण गर्मी के कारण बीमार होने पर चिकित्सा व्यवस्थाओं की खामियों संबंधित अन्य शिकायतों के लिए चिकित्सा विभाग के जिला कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07462-235011 पर करने सम्पर्क करने की सलाह दी।

 

 

 

 

साथ ही आपात स्थिति में नागरिक टोल फ्री नंबर 108, 104 एवं हैल्पलाईन नंबर 1070 पर भी सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने रेपिड रेन्सपोन्स टीम की मॉनिटरिंग करने निर्देश सभी उपखण्ड अधिकारियो को दिए है। उन्होंने युवाओं को न*शे की प्रवृति से रोकने के लिए सभी उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने जिला अस्पताल में संचालित न*शा मुक्ति केन्द्र को सक्रिय करने व आयुर्वेद विभाग को युवाओं के लिए नियमित रूप से योग कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

 

जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ए.के. बुजैठिया को निर्देशित किया है कि वे विभाग के जिला नियंत्रण के दूरभाष नम्बर 07462-222424, मोबाइल नम्बर 9413383132 पर आमजन की प्राप्त शिकायतों का प्रतिदिन निस्तारण करें। उन्होंने सभी जीएसएस पर सुरक्षा उपकरण व सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने इसके साथ-साथ घरेलु व कृषि कनेक्शन की भी समीक्षा की। उन्होंने नगर परिषद द्वारा सवाई माधोपुर शहर में प्याऊओ, सार्वजनिक शौचालयों के बेहतर रख-रखाव व साफ-सफाई के निर्देश दिए है।

 

 

 

इस दौरान उन्होंने नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीना को सार्वजनिक पार्कों व शहर की साफ-सफाई व आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने ई फाईलिंग की समीक्षा करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक पंकज मीना को ई फाईलिंग में आ रही समस्याएं व इनके निस्तारण में अधिक समय लगने पर उन्हें ई फाईलिंग के संबंध में ऐसे कार्मिकों का पुनः प्रशिक्षण करवाने के निर्देश दिए है।

 

 

 

 

इस दौरान जिला कलक्टर ने राजस्व विभाग द्वारा किए जाने वाले नामांतरण, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी सहित अन्य मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए है। उन्होंने सभी एसडीएम को गौशालाओं में छाया, चारा-पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है। उपवन संरक्षक सामाजिक वानिकी श्रवण कुमार रेड्डी ने बताया कि मानसून के दौरान जिले में शिक्षा विभाग, पंचायतीराज, जलदाय विभाग, चिकित्सा विभाग, नगर परिषद यूआईटी, आईसीडीएस, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के माध्यम से करीब साढ़े 9 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, प्रोबेशनर आईएफएस तेज पाठक, एसडीएम सवाई माधोपुर अनिल चौधरी, एसडीएम खण्डार दामोदर सिंह, एसडीएम मलारना डूंगर बद्रीनारायण, एसडीएम बौंली विनीता स्वामी, तहसीलदार मुकेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !